भारत

प्रधानमंत्री मोदी और नामीबिया की राष्‍ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई, कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नामीबिया की अपनी राजकीय यात्रा के पर आज राजधानी विंडहोक स्थित स्टेट हाउस में नामीबिया की राष्ट्रपति, महामहिम डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से भेंट की। राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा ने स्टेट हाउस पहुँचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी की एक औपचारिक स्वागत भी किया गया। पिछले 27 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नामीबिया की यह पहली यात्रा है। इस वर्ष मार्च में पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा द्वारा किसी राष्ट्राध्यक्ष की यह पहली द्विपक्षीय राजकीय यात्रा भी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने नामीबिया की राष्ट्राध्यक्ष चुने जाने पर राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा को बधाई दी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के गौरवशाली इतिहास का स्मरण किया। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष नामीबिया के संस्थापक डॉ. सैम नुजोमा के निधन पर शोक व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी और यूपीआई, कृषि, स्वास्थ्य और फार्मा, ऊर्जा तथा महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस संबंध में अब भी पूरी क्षमता का उपयोग किया जाना शेष है। इस संबंध में, उन्होंने भारत-एसएसीयू पीटीए पर चर्चा में तेजी लाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत नामीबियाई विशेषज्ञों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से विकास सहयोग के प्रयासों को बढ़ाएगा और नामीबिया में विनिर्माण संयंत्रों की स्थापना में साझेदारी की संभावनाओं का पता लगाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण के क्षेत्रों में त्वरित प्रभाव विकास परियोजनाओं के लिए भारत के समर्थन की पेशकश की। प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि कार्यों के लिए ड्रोन के उपयोग में भारत के अनुभव को साझा किया। यह एक ऐसी परियोजना है जो नामीबिया के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में चीता संरक्षण परियोजना में नामीबिया के सहयोग के लिए राष्ट्रपति नंदी-नदैतवाह को धन्यवाद दिया। उन्होंने नामीबिया को अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया।

दोनों नेताओं ने आपसी हितों के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के लोगों को दिए गए मज़बूत समर्थन और एकजुटता के लिए नामीबिया का आभार व्यक्त किया। दोनों नेता आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक लड़ाई को मज़बूत करने पर भी सहमत हुए। उन्होंने ग्लोबल साउथ की आवाज़ को बुलंद करने के लिए मिलकर काम करने की भी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने वार्ता के बाद स्वास्थ्य और उद्यमिता के क्षेत्र में दो समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया। इसके अलावा, यह घोषणा भी की गई कि नामीबिया आपदा रोधी अवसंरचना गठबंधन और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में शामिल हो गया है और यह यूपीआई तकनीक अपनाने के लिए लाइसेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश है।

राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा ने प्रधानमंत्री के सम्मान में एक भोज का आयोजन भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा को पारस्परिक रूप से सुविधाजनक समय पर भारत आने का निमंत्रण दिया।

Editor

Recent Posts

दिल्ली राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 की मेजबानी करेगा

दिल्ली में राष्‍ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 27 जुलाई…

3 घंटे ago

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ…

3 घंटे ago

फ्रांस ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने के संभावित अभियान के तहत अपने विमानवाहक पोत समूह को लाल सागर में तैनात किया

फ्रांस ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने के संभावित अभियान के तहत अपने विमानवाहक पोत…

6 घंटे ago

देश के कई राज्यों में अगले 2-3 दिन तेज बारिश, गरज-चमक व तेज हवाओं की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिन के दौरान केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक,…

17 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में वियतनाम के वित्त मंत्री नो वन तुआन से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में वियतनाम के वित्त मंत्री नो वन…

17 घंटे ago

असम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी के लोक भवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा

असम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी के लोक भवन में राज्यपाल…

17 घंटे ago