भारत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात में लखपति दीदियों से संवाद किया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जूनागढ़, गुजरात में भारतीय मूंगफली अनुसंधान संस्थान का निरीक्षण किया, कार्यों की समीक्षा की और किसानों व स्वयं सहायता समूहों की दीदियों से संवाद किया।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 10 लाख से अधिक आय प्राप्त करने वाली 50 लखपति दीदियों की सफल प्रेरणादायी कहानियों के संकलन का प्रकाशन किया। साथ ही संस्थान के वार्षिक प्रतिवेदन 2024 का विमोचन भी किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने लखपति दीदियों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों की बहनों को लखपति बनाना सरकार का संकल्प है, प्रत्येक महिला स्वावलंबी, आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनें, इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जा रहे हैं।

शिवराज सिंह ने कहा कि अब-तक 1.5 करोड़ दीदियां लखपति बन गई हैं। 15 अगस्त तक 2 करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। देश में अब सिर्फ लखपति दीदी ही नहीं बल्कि 10 लाख से ज्यादा आय के साथ मिलेनियर दीदियों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि लैंगिक भेदभाव को कम करने और सामाजिक बदलाव की दिशा में स्वयं सहायता समूहों की बहनें परिवर्तन की नई कहानियां लिख रही हैं। यह महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी संकल्प है कि देश की महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में आर्थिक गतिविधियों में भूमिका निभाएं।

आगे उन्होंने कहा कि गांव में महिलाओं को यदि सही कौशल प्रशिक्षण, बैंक से उचित ऋण व आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हो जाए, तो वह चमत्कार कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि देश के उत्पादों को लोकल से वोकल बनाने में लखपति दीदियां ऐतिहासिक भूमिका निभा रही हैं।

अंत में महिलाओं के योगदान की प्रशंसा और हौसला बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘आप हिम्मत से आगे बढ़ते रहिए। आपकी हरसंभव मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आपके साथ खड़े हैं। उद्योग जगत में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने की योजना पर काम चल रहा है। महिलाओं के परिश्रम से ही विकसित भारत का निर्माण होगा। भावी भविष्य के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Editor

Recent Posts

इस्राएली रक्षा बलों ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल बेड़े से जुड़े कई ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया

पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज हो गया है। इस्राएली रक्षा बलों ने ईरान के…

1 घंटा ago

भारत और फिनलैंड ने पर्यावरण सहयोग, प्रवासन और गतिशीलता सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में कई समझौते किए

भारत और फिनलैंड के बीच आज नई दिल्‍ली में पर्यावरण सहयोग, प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी…

1 घंटा ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में आज भारत का सामना इंग्लैंड से

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। यह…

1 घंटा ago

श्रीलंका की नौसेना ने ईरान के नौसेना पोत आईरिस देना के 84 नाविकों के शव बरामद कर लिए

श्रीलंका की नौसेना ने ईरान के नौसेना पोत आईरिस देना के 84 नाविकों के शव…

1 घंटा ago

नेपाल में नई संसद के चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी

नेपाल में नई संसद के चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी है। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की…

1 घंटा ago

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटिड अध्‍यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल युनाइटेड अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा चुनाव के…

1 घंटा ago