भारत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महाराष्ट्र के किसानों से संवाद किया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महाराष्ट्र के किसानों से संवाद किया। पुणे के नारायणगांव में केंद्रीय कृषि मंत्री ने टमाटर के खेतों में जाकर किसानों से मुलाकात की, मंडी का दौरा किया, पौधारोपण किया और पदयात्रा भी निकाली।

इस दौरान खेतों में जाकर शिवराज सिंह चौहान ने वायरस अटैक के कारण टमाटर की खेती पर आए विपरीत प्रभाव की जानकारी ली साथ ही वैज्ञानिकों और अधिकारीगणों को किसानों की समस्या के निदान के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें जलवायु अनुकूल किस्मों के निर्माण में तेज गति से आगे बढ़ना होगा। ऐसी किस्में विकसित किए जाने की आवश्यकता है जो बढ़ते तापमान और क्षेत्र विशेष की जलवायु के अनुकूल उत्पादन सुनिश्चित कर सके।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसान भाई-बहनों की व्यावाहारिक समस्याएं उनसे मिलकर और खेतों में जाकर ही बेहतर तरीके से समझ आती है। शोध और कृषि में विकास का रास्ता खेतों से होकर ही गुजरता है। इसलिए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के जरिएगांव-गांव जाकर किसानों से संवाद किया जा रहा है।

शिवराज सिंह ने 29 मई से 12 जून तक चलने वाले इस 15 दिवसीय अभियान से सभी लोगों को जुड़ने का आह्वान भी किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस अभियान के दौरान वह देशभर की परिक्रमा कर किसान भाई-बहनों से मिलेंगे।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन…

9 घंटे ago

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन…

9 घंटे ago

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत 362 मीट्रिक टन से अधिक पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त की

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…

9 घंटे ago

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…

14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…

14 घंटे ago