बिज़नेस

मॉयल ने मई 2025 में 1.71 लाख टन मैंगनीज अयस्क उत्पादन किया

वित्त वर्ष 2026 के लिए आशाजनक वातावरण बनाते हुए, मॉयल ने मई में अब तक के सबसे उच्चतम प्रदर्शन के साथ वर्ष की शुरुआत की है, जो मजबूत परिचालन परिदृश्य को दर्शाता है।

कंपनी ने मई 2025 में 1.71 लाख टन मैंगनीज अयस्क उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (CPLY) की तुलना में 18% अधिक है। यह मई महीने के लिए अब तक का सबसे अधिक उत्पादन और स्थापना के बाद से चौथा सबसे अधिक मासिक उत्पादन है। इसके अतिरिक्त, अन्वेषणात्मक कोर ड्रिलिंग 13,352 मीटर तक पहुँच गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (CPLY) की तुलना में 17.5% अधिक है – जो संसाधन क्षमता के विस्तार में मॉयल के रणनीतिक प्रयास का परिणाम है।

मॉयल के सीएमडी अजित कुमार सक्सेना ने इस उपलब्धि के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा, “हमारी खदानें मॉयल की सफलता की रीढ़ हैं। इस प्रदर्शन के साथ, हमने दिखाया है कि अनुशासित संचालन और कुशल अभ्यास लगातार बाधाओं को तोड़ सकते हैं।“

Editor

Recent Posts

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

1 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, भारत और चीन के संबंध पिछले वर्ष की तुलना में आज बेहतर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…

15 मिनट ago

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा…

21 मिनट ago

FCRA रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी पकड़े गए

गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…

27 मिनट ago

MSME मंत्रालय और MoSPI के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…

29 मिनट ago

NIFT के छात्रों ने वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में दो रजत पदक और उत्कृष्टता पदक जीतकर शानदार उपलब्धि दर्ज की

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) ने शंघाई 2026 में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में…

31 मिनट ago