भारत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बागवानी के आंकड़ों को मंजूरी दी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बागवानी फसलों के इन आंकड़ों को मंजूरी देने के साथ ही इन्हें जारी करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा खेती-किसानी के विकास के लिए निरंतर काम किया जा रहा है और कृषि मंत्रालय द्वारा अनेक योजनाओं के माध्यम से किसानों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप बागवानी उत्पादन भी रेकार्ड स्तर पर बढ़ रहा है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन के 2023-24 के अंतिम अनुमान और 2024-25 के प्रथम अग्रिम अनुमान जारी कर दिए हैं। वर्ष 2023-24 में देश में बागवानी उत्पादन 354.74 मिलियन टन एवं बागवानी क्षेत्र 29.09 मिलियन हेक्टेयर होने का अनुमान है। वर्ष 2022-23 की तुलना में 2023-24 में 2.28% (0.65 मिलियन हेक्टेयर) क्षेत्र में वृद्धि देखी गई है। इसी प्रकार, देश में वर्ष 2024-25 (प्रथम अग्रिम अनुमान) में बागवानी उत्पादन लगभग 362.09 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2023-24 (अंतिम अनुमान) की तुलना में लगभग 73.42 लाख टन (2.07%) अधिक है।

2023-24 (अंतिम अनुमान) के मुख्य बिन्दु:

  • वर्ष 2023-24 में देश में बागवानी उत्पादन 354.74 मिलियन टन एवं बागवानी क्षेत्र 29.09 मिलियन हेक्टेयर होने का अनुमान है। वर्ष 2022-23 की तुलना में 2023-24 में 2.28% या 0.65 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में वृद्धि देखी गई है।
  • वर्ष 2023-24 में फलों, सुगंधित एवं औषधीय पौधों, शहद, फूलों, बाग़ान फसलों और मसालों के उत्पादन में वर्ष 2022-23 से वृद्धि देखी गई है।
  • वर्ष 2023-24 में फलों का उत्पादन 1129.78 लाख टन रहने का अनुमान है, जिसका मुख्य कारण आम, केला, शरीफा, अंगूर और कटहल के उत्पादन में वृद्धि होना है।
  • सब्जियों का उत्पादन 2072.08 लाख टन होने का अनुमान है। टमाटर, लौकी, गोभी, गाजर, टैपिओका, करेला और खीरे के उत्पादन में वृद्धि देखी गई है।
  • 2023-24 में प्याज का उत्पादन 242.67 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष यह 302.08 लाख टन था।
  • टमाटर का उत्पादन 2022-23 की तुलना में 2023-24 में 4.40% बढ़कर 213.23 लाख टन होने का अनुमान है।
  • सुगंधित एवं औषधीय पौधों के उत्पादन में लगभग 19.44% अर्थात 2022-23 में 6.08 लाख टन से बढ़कर 2023-24 में 7.26 लाख टन तक की वृद्धि देखी गई है ।
  • देश में फूलों का उत्पादन 2022-23 में 30.97 लाख टन से बढ़कर 2023-24 में 35.35 लाख टन होने का अनुमान है।
  • वर्ष 2023-24 में बाग़ान फसलों का उत्पादन 176.66 लाख टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2022-23 में 170.49 लाख टन से अधिक है।
  • 2023-24 में मसालों का कुल उत्पादन लगभग 124.84 लाख टन होने का अनुमान है। जीरा, सौंफ, अदरक और लाल मिर्च (सूखी) के उत्पादन में वृद्धि देखी गई है।

2024-25 (प्रथम अग्रिम अनुमान) के मुख्य बिन्दु:

  • देश में वर्ष 2024-25 (प्रथम अग्रिम अनुमान) में बागवानी उत्पादन लगभग 362.09 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष 2023-24 (अंतिम अनुमान) की तुलना में लगभग 73.42 लाख टन (2.07%) अधिक है।
  • फलों, सब्जियों, फूलों और बाग़ान फसलों के उत्पादन में वृद्धि की परिकल्पना की गई है।
  • वर्ष 2024-25 में फलों का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 2.48 लाख टन बढ़कर 1132.26 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसका मुख्य कारण आम , अंगूर और केले के उत्पादन में वृद्दि होना है।
  • सब्जियों का उत्पादन वर्ष 2023-24 के 2072.08 लाख टन से बढ़कर 2024-25 में 2145.63 लाख टन होने की उम्मीद है। प्याज, आलू, टमाटर, हरी मिर्च, फूलगोभी और मटर में वृद्धि की उम्मीद है।
  • वर्ष 2024-25 में प्याज का उत्पादन पिछले वर्ष लगभग 242.67 लाख टन की तुलना में लगभग 288.77 लाख टन होने की उम्मीद है, जो कि 46.10 लाख टन अधिक है।
  • आलू उत्पादन 595.72 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जो गत वर्ष की तुलना में 25.19 लाख टन अधिक है।
  • टमाटर का उत्पादन पिछले वर्ष के लगभग 213.23 लाख टन की तुलना में लगभग 215.49 लाख टन होने की उम्मीद है, जो 1.06% अधिक है।
  • बाग़ान फसलों का उत्पादन 179.37 लाख टन होने का अनुमान है, जो 2023-24 में 176.66 लाख टन (लगभग 1.53%) से अधिक है।
  • मसालों का उत्पादन 119.96 लाख टन होने का अनुमान है। लहसुन व हल्दी के उत्पादन में वृद्धि देखी गई है।
Editor

Recent Posts

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में कृषि संबंधी सवालों के जवाब देते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कृषि…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सिंगापुर के चांगी नौसेना बेस पहुंचा

आईएनएस सुजाता, आईएनएस शार्दुल और आईसीजीएस वीरा से युक्त प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज…

2 घंटे ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 फरवरी…

3 घंटे ago

बिहार के एनडीए सांसदों ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

बिहार के एनडीए सांसदों ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।…

3 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, एनसीबी ने मुंबई में एक बड़े ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त कर भारत के ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई…

3 घंटे ago

भारत ने 100 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की

भारत ने 100 गीगावाट स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता को पार करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त…

3 घंटे ago