भारत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘नेशनल एग्रो-आर ई समिट 2025’ में शामिल हुए

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनएसईएफआई) द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय कृषि-नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2025’ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने फेडरेशन द्वारा तैयार कृषि और नवीकरणीय ऊर्जा पर रिपोर्ट एवं वार्षिक संदर्भ पुस्तिका का विमोचन भी किया। कृषि क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा के समावेश को लेकर देश के नीति-निर्माताओं, विशेषज्ञों और किसानों के बीच संवाद व सहयोग के लिए सम्मेलन आयोजित किया गया।

इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मुझे कृषि व किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय का दायित्व सौंपा है। जो दायित्व मुझे मिलता है मैं उसे निष्ठापूर्वक निभाने की कोशिश करता हूं। 29 मई से 15 दिवसीय ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ जारी है जिसके तहत अब-तक मैं ओडिशा, जम्मू, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश, पटना और महाराष्ट्र का दौरा कर चुका हूं और आगे भी पूरे देश की परिक्रमा कर किसान भाई-बहनों से मिलूंगा। किसानों को समृद्ध बनाने कि लिए छह कारगर उपाय जिसमें उत्पादन बढ़ाना, उत्पादन की लागत घटाना, उत्पादन के सही दाम सुनिश्चित करना, नुकसान की स्थिति में भरपाई की व्यवस्था, विविधिकरण और उर्वरकों के संतुलन प्रयोग से आने वाले पीढ़ी के लिए भी धरती को सुरक्षित रखना हमारे मुख्य उद्देश्यों में शामिल हैं। मिट्टी की उर्वरकता को बचाए रखने के लिए जैविक खेती भी अत्यधिक जरूरी है।

शिवराज सिंह ने बताया कि 2014-15 के बाद प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उत्पादन 40 प्रतिशत बढ़ चुका है। गेहूं, चावल, मक्का, मूंगफली में उत्पादन बढ़ रहा है लेकिन अब हमें दलहन-तिलहन के उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए कदम उठाने होंगे।

शिवराज सिंह ने कहा कि बिना कृषि के भारत का काम नहीं चल सकता। 50 प्रतिशत लोगों को आज भी कृषि से रोजगार मिलता है। बदलते समय के अनुसार अब इंटीग्रेटेड फार्मिंग यानी एकीकृत कृषि प्रणाली को भी अपनाना होगा, इसके माध्यम से सीमांत किसान अपनी जमीन के हर एक हिस्से का सही उपयोग कर समृद्धि के मार्ग पर तेजी से बढ़ सकते हैं।

शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए सोलर पैनल बड़ा माध्यम बन सकता है। किसानों के लिए ऊर्जा सुनिश्चित करने हेतु पीएम कुसुम योजना इसी दिशा में काम कर रही है।

शिवराज सिंह चौहान ने खेतों में ऊंचाई पर सोलर पैनल और उसी के नीचे खेती के मॉडल पर भी विचार रखें। उन्होंने कहा कि ऐसा कदम हमारे छोटे और मध्यम स्तर के किसानों को अन्नदाता के साथ-साथ ऊर्जादाता भी बना देगा। इस मॉडल को और अधिक विकसित करने के साथ-साथ इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। भविष्य में अगर इसका कारगर और आधुनिकतम मॉडल संज्ञान में लाया जाता है तो निश्चित तौर पर सरकार इसे आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

अंत में शिवराज सिंह चौहान ने उन्होंने कल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस को सार्थक बनाने का आह्वान किया और कहा कि पर्यावरण बचाने में सौर ऊर्जा मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Editor

Recent Posts

डीआरआई के अधिकारियों ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर पटाखों की संदिग्ध आयात खेप को जब्त किया

खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान में, डीआरआई के अधिकारियों ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर…

9 मिनट ago

RBI ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से 75,026 करोड़ रुपये वापस लिए

रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से आज एक ओवरनाइट वेरिएबल…

14 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ; लखनऊ के साथ गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में भी सेवा की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

14 घंटे ago

कांदा एक्सप्रेस सरकार के सुरक्षित भंडार से प्याज लेकर 24 सितंबर को कोलकाता पहुंचेगी

मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) सुरक्षित भंडार से 24 सितंबर 2026 को 'कांदा एक्सप्रेस' के जरिये…

14 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड हथियारों हेतु बीडीएल के साथ ₹811 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन…

14 घंटे ago

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, स्लाईनेक्स-26 का 13वां संस्करण विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, स्लाईनेक्स-26 का 13वां संस्करण 21 सितंबर 2026 को विशाखापत्तनम में संपन्न…

14 घंटे ago