अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने एशियाई विकास बैंक की पाकिस्तान को दी गई किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता के दुरूपयोग की संभावना व्‍यक्‍त की

भारत ने एशियाई विकास बैंक की पाकिस्तान को दी गई किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता के दुरूपयोग की संभावना व्‍यक्‍त की है। भारत ने पाकिस्‍तान के बढ़ते रक्षा व्यय, कर और सकल घरेलू उत्‍पाद-जीडीपी के घटते अनुपात तथा प्रमुख व्यापक आर्थिक सुधारों पर स्पष्ट प्रगति की कमी के मद्देनजर बैंक के संसाधनों के संभावित दुरुपयोग पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

भारत ने कहा कि जीडीपी के हिस्से के रूप में पाकिस्तान का कर संग्रह वित्त वर्ष 2018 में 13 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2023 में नौ दशमलव दो प्रतिशत हो गया है। भारत ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए लगातार गंभीर खतरा पैदा करने वाली पाकिस्तान की वर्तमान शासन प्रणाली पर भी कड़ी आपत्ति व्यक्त की। भारत के अनुसार आतंकी वित्तपोषण जांच और संयुक्त राष्ट्र से नामित आतंकियों के अभियोजन तथा आपराधिक संपत्तियों को जब्त करने से संबंधित सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय कार्रवाई कार्यबल-एफएटीएफ की कार्रवाई की प्रगति भी अत्यधिक असंतोषजनक है।

Editor

Recent Posts

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा- भारत-अमरीका व्यापार वार्ता सही दिशा में जारी, समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…

6 घंटे ago

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के साथ संपन्न

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…

6 घंटे ago

बिहार में वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…

7 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…

7 घंटे ago