केंद्रीय बजट 2026-27 अगले महीने की पहली तारीख, रविवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा। संसद का बजट सत्र इस महीने की 28 तारीख से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में बताया कि सदन में बजट पेश करने की प्रक्रिया पहली फरवरी को सवेरे 11 बजे शुरू होगी।
इससे पहले, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि बजट सत्र का पहला चरण, जो 28 जनवरी से शुरू होगा और 13 फरवरी को समाप्त होगा। संसद सत्र दूसरे चरण के लिए 9 मार्च को फिर से होगा और 2 अप्रैल तक चलेगा। श्री रिजिजू ने कहा कि सार्थक बहस और जन-केंद्रित शासन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर 2026 के बजट सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने की मंजूरी दे दी है।
आज विश्व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…
दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…
निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्यायालय के निर्णय…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…