भारत

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आम चुनाव के परिणाम सामने आने के एक दिन बाद अपने आवास पर बैठक के पश्चात मोदी ने अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर अपने पद से इस्तीफा देने के साथ ही लोकसभा भंग करने की औपचारिक सिफारिश करने का फैसला किया है।

एक शीर्ष सूत्र ने बताया, ‘‘केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की है।’’ यह प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के दूसरे कार्यकाल के मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की अंतिम बैठक थी। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बहुमत मिलने के बाद हुई इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने की। इसमें चुनावी नतीजों की समीक्षा करने के साथ ही सरकार गठन की संभावित रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया।

मौजूदा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है। भाजपा ने 543 सदस्यीय लोकसभा में अपने दम पर 240 सीटें जीती हैं जबकि उसके नेतृत्व वाले राजग को स्पष्ट बहुमत मिला है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 99 सीटें हासिल कीं।

Editor

Recent Posts

अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा

ईरान, इस्राएल और अमरीका के बीच जारी संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में तनाव बढ़…

26 मिनट ago

पाकिस्‍तान ने काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका सहित अफगानिस्‍तान के कई प्रांतों पर सैन्‍य हमले किये

पाकिस्‍तान ने काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका सहित अफगानिस्‍तान के कई प्रांतों पर सैन्‍य हमले…

31 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण…

43 मिनट ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एग्रीनोवेट इंडिया लि. ने वित्त वर्ष 2024–25 के लिए ₹3.40 करोड़ का लाभांश अदा किया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज दिल्ली में एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड ने वित्तीय…

45 मिनट ago

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने नई दिल्ली में ‘महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन अपराध (OCWC) पर राष्ट्रीय संवाद’ का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने नई दिल्ली में ‘महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन…

47 मिनट ago