भारत

NDA ने लोकसभा चुनावों में 292 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया; 240 सीट जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी

भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 292 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। सभी 543 लोकसभा सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भाजपा ने अकेले 240 सीटें जीती हैं। तेलुगु देशम को 16 और जनता दल यूनाईटेड को 12 सीटें मिली हैं। आई.एन डी.आई ए गठबंधन को 233 सीटें मिली हैं। अन्य के खाते में 18 सीटें गयी हैं। कांग्रेस को 99 सीटें हासिल की है जबकि समाजवादी पार्टी को 37 सीटें मिलीं और तृणमूल कांग्रेस को 29 डीएमके 22 सीटें जीतने में कामयाब रही।

जीतने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में वाराणसी से प्रधानमंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र मोदी, गांधीनगर से केंद्रीय मंत्री अमित शाह, कोटा से ओम बिड़ला, बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, गुना से भारतीय जनता पार्टी नेता ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, मैनपुरी सीट से डिंपल यादव और आसनसोल से टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा.शामिल हैं।

हारने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में खूंटी से भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अमेठी से स्मृति ईरानी, ​​बारामूला से नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला और अनंतनाग सीट से पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए गठबंधन पर विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है और यह देश के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्‍होंने जीत को संविधान में विश्‍वास और सबका साथ सबका विकास का मंत्र बताया। हम सभी ने पूरी ईमानदारी से काम किया। 2019 में इसी प्रयास पर विश्‍वास व्‍यक्‍त करते हुए देश ने दोबारा प्रचंड जनादेश दिया। इसके बाद एनडीए का दूसरा कार्यकाल विकास और विरासत की गारंटी बन गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भविष्य की रणनीति तय करने के लिए राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आज राजधानी में बैठक होगी। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने मीडिया से कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी के प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। श्री पासवान ने कहा कि वह इस बैठक में हिस्‍सा लेंगे।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

6 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

7 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

7 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

7 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

7 घंटे ago