भारत

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने उड़ान भवन नई दिल्ली में एक नव-स्थापित क्रेच सुविधा का उद्घाटन किया

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने उड़ान भवन नई दिल्ली में एक नव-स्थापित क्रेच सुविधा का उद्घाटन किया। यह पहल मंत्रालय के अंदर एक अधिक समावेशी, सहयोगी और कर्मचारी-अनुकूल कार्यस्थल को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बच्चों ने उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री महोदय का फूलों से स्वागत किया। श्री राममोहन नायडू ने उद्घाटन के बाद क्रेच उसके उपकरणों और सुरक्षा सुविधाओं का अवलोकन किया और अभिभावकों तथा बच्चों से बातचीत की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री महोदय ने बच्चों को खिलौने और चॉकलेट वितरित किए।

यह क्रेच छह महीने से छह साल तक के बच्चों की नियमित देखभाल के लिए सुसज्जित है। इसमें विकास निगरानी, ​​पोषण, खेल, स्कूल-पूर्व शिक्षा और चिकित्सा देखभाल शामिल है। यह वातावरण प्री-स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए आकर्षक और प्रेरक बनाया गया है। इसे भूतल पर सीसीटीवी कवरेज और आवश्यक सुरक्षा सुविधाओं के साथ एक सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया गया है।

यह सुविधा नागर विमानन मंत्रालय और उसके संबद्ध तथा अधीनस्थ कार्यालयों-एएआई, डीजीसीए, बीसीएएस, एएआईबी और एईआरए के कर्मचारियों की ज़रूरतों को पूरा करेगी। इससे वे काम और बच्चों की देखभाल की ज़िम्मेदारियों को अधिक आसानी से संतुलित कर सकेंगे।

इस क्रेच की स्थापना मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान पांचवे चरण के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों का एक हिस्सा है। इसका उद्देश्य सरकारी परिसरों में अप्रयुक्त स्थानों के उत्पादक उपयोग और कर्मचारी कल्याण और कार्यस्थल दक्षता को बढ़ावा देना है।

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

1 घंटा ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

2 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

2 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

2 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

2 घंटे ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

2 घंटे ago