बिज़नेस

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आर्थिक और व्यापारिक साझेदारी मजबूत करने के लिए स्विट्जरलैंड और स्वीडन की आधिकारिक यात्रा शुरू की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 9 से 13 जून 2025 तक स्विट्जरलैंड और स्वीडन की आधिकारिक यात्रा के पहले चरण में आज स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हुए। यह यात्रा प्रमुख यूरोपीय देशों के साथ रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को गहरा करने, मजबूत व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने और सुदृढ़ वैश्विक विकास के लिए साझा दृष्टिकोण का समर्थन करने की भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह यात्रा यूरोप की दो सबसे नवीन अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के जुड़ाव को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। केंद्रीय मंत्री गोयल की बैठकें दोनों देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के दिग्गजों और व्यापार संघों के साथ उच्च-प्रभावी बातचीत को सुविधाजनक बनाने के लिए डिज़ाइन की गई हैं।

यात्रा की शुरुआत आज स्विटजरलैंड से हुई, जहां पीयूष गोयल द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को मजबूत करने के अवसरों का पता लगाने के लिए वैश्विक सीईओ और उद्योग जगत के प्रमुख दिग्गजों से मिलेंगे। यात्रा कार्यक्रम में फार्मा और लाइफ साइंसेज, और प्रेसिजन इंजीनियरिंग/मशीन टूल्स/हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में प्रमुख स्विस उद्योग दिग्गजों के साथ केंद्रित बैठकें शामिल हैं। पीयूष गोयल आईसीएआई ज्यूरिख चैप्टर से भी जुड़ेंगे और भारतीय मीडिया से बातचीत करेंगे। केंद्रीय मंत्री फेडरल काउंसलर गाइ परमेलिन के साथ बैठक करेंगे, जिससे मजबूत व्यापार और कूटनीतिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।

स्विटजरलैंड की इस उच्चस्तरीय यात्रा के दौरान प्रमुख स्विस कंपनियों के साथ आमने-सामने की बैठकों की एक श्रृंखला होगी। भारतीय उद्योग प्रतिनिधि भी इन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे, प्रत्यक्ष संवाद को बढ़ावा देंगे और विशिष्ट सहयोग के अवसर तलाशेंगे। इस दिन स्विसमेम इंडस्ट्री डे और स्विस मैकेनिकल तथा इलेक्ट्रिकल (एमईएम) उद्योग के साथ एक बिजनेस राउंड टेबल में भागीदारी भी होगी, जहां विचार-विमर्श भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) से उत्पन्न होने वाली संभावनाओं और अवसरों पर केंद्रित होगा।

पीयूष गोयल स्वीडन में अंतर्राष्ट्रीय विकास सहयोग और विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन डौसा के साथ आर्थिक, औद्योगिक और वैज्ञानिक सहयोग के लिए भारत-स्वीडिश संयुक्त आयोग (जेसीईआईएससी) के 21वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान पीयूष गोयल वहां के विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन डौसा और विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री के राज्य सचिव हाकन जेवरेल के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इन विचार-विमर्शों का उद्देश्य मौजूदा मजबूत आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना तथा भारत के दीर्घकालिक आर्थिक उद्देश्यों और वैश्विक साझेदारी के साथ तालमेल बिठाते हुए विकास के नए अवसरों की पहचान करना है।

यात्रा के दौरान प्रमुख कार्यक्रमों में भारत-स्वीडन बिजनेस लीडर्स राउंड टेबल और प्रमुख स्वीडिश कंपनियों के साथ आमने-सामने की बैठकें शामिल होंगी। इन चर्चाओं में वैसे कई तरह के उद्योग शामिल होंगे जिनमें स्वीडन बेहतर है, जिसमें उन्नत विनिर्माण, नवाचार, हरित प्रौद्योगिकी और टिकाऊ समाधान शामिल हैं। भारत के साथ संबंधों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण उपस्थिति या रुचि रखने वाली कंपनियों में एरिक्सन, वोल्वो ग्रुप, आईकेईए, सैंडविक, अल्फा लावल और एसएएबी जैसी कंपनियां शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री गोयल भारतीय प्रवासियों के साथ भी बातचीत करेंगे और मीडिया से बातचीत करेंगे, जिससे दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और मजबूती मिलेगी और भारत-स्वीडन साझेदारी के लिए दृष्टिकोण का संचार होगा।

यह यात्रा भारत और उसके यूरोपीय साझेदारों के बीच कार्यनीतिक प्राथमिकताओं के गहन संबंधों को दर्शाती है। इसका उद्देश्य उच्च स्तरीय प्रतिबद्धताओं को ऐसे स्थायी आर्थिक साझेदारियों में बदलना है, जो नवाचार, लचीलेपन और साझा विकास को बढ़ावा दे।

Editor

Recent Posts

भारत और फ्रांस की कंपनियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और फ्रांस अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की कंपनियों ने…

2 मिनट ago

बीईई ने भारत को एलपीजी से विद्युतीकरण की प्रक्रिया को गति देने के लिए वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक कुकिंग समाधानों का प्रदर्शन किया

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने नई दिल्ली में “भारत…

6 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा फ्रांस के पेरिस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष…

13 मिनट ago

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।…

17 मिनट ago

सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स नियमावली में संशोधन किया

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) (संशोधन) नियमावली, 2026 के माध्यम…

20 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM) के संस्थान निकाय की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM)…

22 मिनट ago