केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 29-30 अक्टूबर 2024 तक सऊदी अरब का दौरा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करते हुए व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग के नए रास्ते तलाशना है। ये क्षेत्र भारत की बढ़ती वैश्विक आर्थिक उपस्थिति को दर्शाते हैं। पीयूष गोयल रियाद में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (एफआईआई) के 8वें संस्करण में भी भाग लेंगे। यह एक महत्वपूर्ण आर्थिक मंच है जो वैश्विक नेताओं, निवेशकों और नवप्रवर्तकों को एक साथ आने का अवसर प्रदान करता है।
पीयूष गोयल इस यात्रा के दौरान रियाद में लुलु हाइपरमार्केट में दिवाली उत्सव का उद्घाटन करेंगे और भारतीय समुदाय, भारतीय मूल के चार्टर्ड अकाउंटेंट और विभिन्न क्षेत्रों से उभरते भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगे। पीयूष गोयल भारतीय दूतावास में एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) भित्ति का भी अनावरण करेंगे, जिससे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय शिल्प कौशल को विश्व स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।
पीयुष गोयल की 8वें एफआईआई की यात्रा कारोबार को आगे बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए ठोस आधार तैयार करेगी। उनकी भागीदारी भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि, सतत विकास, आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस पर भारत के ध्यान, अक्षय ऊर्जा, डिजिटल बुनियादी ढांचे और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में अपार अवसरों को उजागर करेगी।
पीयूष गोयल एफआईआई के दौरान प्रमुख वैश्विक निवेशकों से मिलेंगे। इन मुलाकातों का उद्देश्य निवेशकों का विश्वास मजबूत करना, निवेश प्रवाह को सुविधाजनक बनाना और मेक इन इंडिया पहल के साथ भारत को एक पसंदीदा वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना है। माननीय मंत्री ऊर्जा क्षेत्र में परिवर्तन, डिजिटल परिवर्तन और व्यापार सुविधा में सहयोगी प्रयासों पर चर्चा करने के लिए सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री, उद्योग और खनिज संसाधन मंत्री, निवेश मंत्री और ऊर्जा मंत्री सहित प्रमुख मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। पीयूष गोयल भारत-सऊदी रणनीतिक भागीदारी परिषद के तहत अर्थव्यवस्था और निवेश समिति की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कृषि, खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
भारत, अमरीका और 8 अन्य देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा पर साझा…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ओडिशा के कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में आइकॉनिक…
भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (आईएमएनईएक्स-26) का 8वां संस्करण अपने बंदरगाह और समुद्री चरणों के सफल समापन…
जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना (PE) के लिए स्व-गणना (SE) की प्रक्रिया…
भारतीय तटरक्षक बल ने गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन प्रभाग के सहयोग से आज कोलकाता…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार…