भारत

खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने चावल मिलों के लिए ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल की शुरूआत की

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने किसानों को आश्‍वसन दिया है कि सरकार चावल मिल मालिकों से सभी उपज खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आज नई दिल्ली में भारतीय खाद्य निगम शिकायत निवारण प्रणाली के उद्धाटन के दौरान यह बात कही। प्रल्हाद जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा शिकायत निवारण तंत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण से लेकर समाधान खोजने तक का पूरा निवारण ऑनलाइन होगा। प्रल्हाद जोशी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि मिल मालिकों की सभी शिकायतों का निपटारा पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। पोर्टल की विशेषताओं के बारे में प्रल्हाद जोशी ने कहा कि वह अपनी शिकायतें इस पर दर्ज कर सकेंगे और संबंधित अधिकारी से समयबद्ध तथा स्वचालित रूप से समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

Editor

Recent Posts

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…

1 घंटा ago

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…

1 घंटा ago

भारत ने अफगानिस्‍तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय श्रृंखला में 1-शून्‍य की बढ़त बना ली

भारत ने अफगानिस्‍तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय श्रृंखला में…

1 घंटा ago

भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीता

भारत ने महिला एशिया कप 2026 जीत लिया है। भारत ने कल फाइनल में श्रीलंका…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्‍स शिखर सम्मेलन को सफल और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए ब्रिक्‍स नेताओं का आभार व्‍यक्‍त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के नेताओं का दिल्ली में हुए…

2 घंटे ago