insamachar

आज की ताजा खबर

Union Education Minister Dharmendra Pradhan reviewed the availability, printing, and distribution of textbooks published by NCERT for the current academic session.
भारत शिक्षा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NCERT द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए प्रकाशित पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, छपाई और वितरण की समीक्षा की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए प्रकाशित पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, छपाई और वितरण की समीक्षा की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार, शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित रहें।

धर्मेंद्र प्रधान ने आगामी एनसीईआरटी पाठ्य-पुस्तकों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्टॉक की स्थिति का आकलन किया और राज्य अधिकारियों तथा वितरण एजेंसियों के साथ समन्वय का संज्ञान लिया ताकि पुस्तकों की समय पर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों तक वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि किसी भी छात्र को विलम्‍ब के कारण असुविधा न हो, अधिकारियों को आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने, जहां आवश्यक हो वहां मुद्रण क्षमता बढ़ाने और अंतिम सिरे तक वितरण पर बारीकी से निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सभी छात्रों तक किताबों की भौतिक प्रतियां नहीं पहुंच जातीं, तब तक निर्बाध शिक्षण सुनिश्चित करने के लिए ई-पाठशाला के माध्यम से डिजिटल पाठ्य-पुस्तक उपलब्ध हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *