भारत

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ब्रासीलिया में Pre-COP30 बैठकों के दौरान ग्लोबल स्टॉक टेक (GST) ब्रेकआउट सत्र को संबोधित किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 13 अक्टूबर को ब्रासीलिया में प्री-सीओपी30 बैठकों के दौरान ग्लोबल स्टॉक टेक (जीएसटी) ब्रेकआउट सत्र को संबोधित करते हुए प्रथम जीएसटी के सफल समापन को स्वीकार करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण पुष्टि का प्रतिनिधित्व करता है कि पेरिस समझौते को निष्ठापूर्वक कार्यान्वित किया जा रहा है।

जीएसटी पेरिस समझौते के लक्ष्यों की दिशा में दुनिया की सामूहिक प्रगति का मूल्यांकन करने की एक पंचवर्षीय प्रक्रिया है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि जीएसटी को तीन आवश्यक भूमिकाओं- पक्षों को सामूहिक प्रगति का मूल्यांकन करने, शेष कमियों की पहचान करने और घरेलू तथा वैश्विक स्तर पर उन्नत कार्रवाइयों का मार्गदर्शन करने में सक्षम बनाने की प्रतिबद्धता को निभाते हुए महत्वाकांक्षाओं को मज़बूत बनाने के लिए तैयार किया गया है।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस प्रकार से जीएसटी समझौते की प्रेरक शक्ति के रूप में कार्य करता है, राजनीतिक गति को बढ़ावा देता है और उच्च महत्वाकांक्षाओं की दिशा में गतिशील प्रयासों को बनाए रखता है। संवाद में इन पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने से जीएसटी के परिणामों से प्रेरित अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और घरेलू जलवायु कार्रवाई को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी।

भविष्य के जीएसटी के लिए, भूपेंद्र यादव ने प्रस्ताव दिया कि वैज्ञानिक आकलनों को उनकी वैश्विक प्रासंगिकता पर उचित चर्चा किए बिना शामिल करने में किसी तरह की शीघ्रता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विज्ञान को सभी प्रासंगिक स्रोतों से उचित विचार-विमर्श के साथ कठोरता, सटीकता और सुदृढ़ता का पालन करना चाहिए।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि अब हमें महत्वाकांक्षी जलवायु उपायों को लागू करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा और इन सबसे अधिक- विकासशील देशों के पास अनुकूलन और शमन के लिए संसाधनों की तत्काल कमी जैसी सबसे बड़ी चुनौती का समाधान करना होगा। उन्होंने बल देते हुए कहा कि बिना कार्रवाई के निरंतर समीक्षा करने का समय अब बीत चुका है। उन्होंने कहा कि संवाद आवश्यक है, लेकिन कार्रवाई भी ज़रूरी है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

12 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

12 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

12 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

15 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

15 घंटे ago