केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड (इरेडा) के वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के प्रभावशाली प्रदर्शन से भारत की स्वच्छ ऊर्जा की यात्रा मजबूत गति प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि इरेडा अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में सतत विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रहा है, भारत के भविष्य को प्रकाशमान कर रहा है और जोश एवं उद्देश्य के साथ एक हरित और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सामूहिक प्रयासों को प्रेरित कर रहा है।
भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड (इरेडा) ने 30 सितंबर, 2025 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए अपने लेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों की आज घोषणा की, जो इरेडा के मजबूत विकास और परिचालन उत्कृष्टता के क्रम को जारी रखने का प्रबल संकेत दर्शाता है।
निदेशक मंडल ने आज आयोजित अपनी बैठक में लेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों को मंजूरी दे दी। परिणामों से स्पष्ट है कि इरेडा ने प्रमुख वित्तीय मानकों में साल-दर-साल उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। कंपनी की ऋण पुस्तिका का विस्तार, निवल मूल्य में वृद्धि और निरंतर लाभप्रदता भारत की नवीकरणीय ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपने रणनीतिक फोकस और प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
मुख्य वित्तीय हाइलाइट्स – वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही बनाम वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (स्टैंडअलोन):
दूसरी तिमाही के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, इरेडा के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने कहा, “सभी तिमाहियों में इरेडा की निरंतर वृद्धि हमारे रणनीतिक फोकस और निष्पादन की उत्कृष्टता को रेखांकित करती है। हमारी बढ़ती ऋण पुस्तिका और मजबूत वित्तीय स्थिति साझेदारों द्वारा हम पर रखे गए विश्वास का प्रमाण है और भारत के स्वच्छ ऊर्जा इकोसिस्टम में एक प्रमुख प्रवर्तक के रूप में हमारी भूमिका को सामने रखती है।”
प्रदीप कुमार दास ने टीम इरेडा के प्रयासों की सराहना की और माननीय केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, माननीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा सचिव, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और निदेशक मंडल का उनके निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…
नीति आयोग और ड्यूश गेसेलशाफ्ट एफयूआर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) जीएमबीएच ने 3 नवंबर 2026 को…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…
संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…