आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में बजट-पूर्व परामर्श आज नई दिल्ली में संपन्न हुआ। यह परामर्श एक महीने तक चला जो 6 दिसंबर 2024 को शुरू हुआ था।
परामर्श बैठक में 9 हितधारक समूहों के 100 से अधिक आमंत्रितों ने भाग लिया, जिनमें किसान संघों और कृषि अर्थशास्त्रियों; ट्रेड यूनियनों; शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र; एमएसएमई; व्यापार और सेवाएं; उद्योग; अर्थशास्त्री; वित्तीय क्षेत्र और पूंजी बाजार; साथ ही बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और शहरी क्षेत्र के विशेषज्ञ और प्रतिनिधि शामिल थे।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी; वित्त सचिव और दीपम (DIPAM) सचिव श्री तुहिन कांता पांडे; आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव श्री अजय सेठ; वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव श्री एम. नागराजू; संबंधित मंत्रालयों के सचिव, मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंथा नागेश्वरन और वित्त मंत्रालय तथा संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी संबंधित बैठकों में उपस्थित थे।
परामर्श के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण ने बहुमूल्य सुझाव साझा करने के लिए प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि केंद्रीय बजट 2025-26 तैयार करते समय उनके सुझावों की सावधानीपूर्वक जांच की जाएगी और उन पर विचार किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, 10 जनवरी 2025 से नागरिक MyGov प्लेटफॉर्म पर केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव और विचार साझा कर सकते हैं। नागरिकों को इस वार्षिक पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिसका उद्देश्य बजट बनाने की प्रक्रिया को ‘जनभागीदारी’ की भावना के साथ अधिक समावेशी बनाना है।
वित्त मंत्रालय और MyGov देश भर के नागरिकों से नवीन और रचनात्मक सुझाव प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं। सुझाव प्रस्तुत करने के लिए, नागरिक MyGov प्लेटफ़ॉर्म (www.mygov.in) पर जा सकते हैं और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।
सर्वोच्च न्यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर…
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून की पहली तिमाही में भारत…
बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…