बिज़नेस

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट 2024-25 के लिए सुझाव लेने हेतु राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों (विधानसभा युक्त) के वित्त मंत्रियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की।

इस बैठक में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, गोवा, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड तथा सिक्किम के मुख्यमंत्री, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान तथा तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री, विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्री एवं अन्य मंत्री और राज्यों एवं केन्द्र-शासित प्रदेशों (विधानसभा युक्त) एवं केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

वित्त सचिव ने बैठक में सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। अधिकांश मंत्रियों ने भारत सरकार की ‘पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना’ की सराहना की तथा इसमें और आगे सुधार के लिए कुछ सुझाव दिए। प्रतिभागियों ने कुछ राज्य-विशिष्ट अनुरोधों के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 के केन्द्रीय बजट में शामिल करने हेतु केन्द्रीय वित्त मंत्री को कई बहुमूल्य सुझाव भी दिए।

अपनी टिप्पणी में, केन्द्रीय वित्त मंत्री ने विकास को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु समय पर कर हस्तांतरण, वित्त आयोग के अनुदान और जीएसटी मुआवजे के बकाया के माध्यम से राज्यों को केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान किये जाने वाले समर्थन को रेखांकित किया। ‘पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना’ के संबंध में, निर्मला सीतारमण ने इस तथ्य का उल्लेख किया कि जहां अधिकांश ऋण बंधनमुक्त हैं, वहीं इसका एक हिस्सा राज्यों द्वारा नागरिक-केन्द्रीय सुधारों और क्षेत्र-विशिष्ट पूंजी परियोजनाओं से सशर्त जुड़ा हुआ है। उन्होंने राज्यों से अपेक्षित मानदंडों को पूरा करके इन ऋणों का लाभ उठाने का अनुरोध किया।

केन्द्रीय वित्त मंत्री ने सभी प्रतिनिधियों को उनके इनपुट एवं सुझावों के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें केन्द्रीय बजट 2024-25 की तैयारी के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा उचित विचार का आश्वासन दिया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

4 घंटे ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

4 घंटे ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

7 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

7 घंटे ago