भारत

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 24 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से रियायती प्याज बेचने वाली वैन को हरी झंडी दिखाई

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, श्री प्रल्हाद जोशी ने आज यहां एनसीसीएफ, नैफेड और केंद्रीय भंडार की मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर 24 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज की खुदरा बिक्री का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के साथ ही सरकारी बफर स्टॉक से प्याज की लक्षित और संतुलित मात्रा में आपूर्ति शुरू हुई,इससे उपभोक्ताओं को यह आवश्यक सब्जी किफायती दामों पर उपलब्ध हो सकेगी।

श्री जोशी ने कहा कि खाद्य मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है और मूल्य स्थिरीकरण प्रयासों के माध्यम से विभिन्न प्रत्यक्ष हस्तक्षेपों ने हाल के महीनों में मुद्रास्फीति दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जुलाई 2025 में, आठ वर्षों में सबसे कम सामान्य खुदरा मुद्रास्फीति 1.55 प्रतिशत रही । यह खाद्य मुद्रास्फीति में उल्लेखनीय गिरावट का परिणाम है। बफर स्टॉक से प्याज का संतुलित और लक्षित निपटान, खाद्य मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने और स्थिर मूल्य व्यवस्था बनाए रखने के सरकार के प्रयासों का एक अभिन्न अंग है।

दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में आज से प्याज का लक्षित निपटान शुरू हो रहा है। इसकी खुदरा बिक्री एनसीसीएफ, नैफेड और केंद्रीय भंडार के आउटलेट्स और मोबाइल वैन के माध्यम से, साथ ही नैफेड और एनसीसीएफ के वितरण भागीदारों के माध्यम से भी की जा रही है। प्याज की कीमतों के रुझान के अनुसार, देश भर में इस कवरेज को व्यापक, गहन और विविध बनाया जाएगा। देश भर के 574 केंद्रों से प्राप्त प्याज सहित 38 वस्तुओं की दैनिक कीमतों की विभाग निगरानी कर रहा है। दैनिक मूल्यों के आंकड़े और तुलनात्मक रुझान, बफर स्टॉक से प्याज की मात्रा और गंतव्य पर निर्णय लेने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।

इस वर्ष प्याज का उत्पादन 307.71 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 27 प्रतिशत अधिक है। प्याज के निर्यात पर कोई शुल्क या प्रतिबंध नहीं लगाया गया है और निर्यात की गति जुलाई में 1.06 लाख टन और अगस्त, 2025 में निर्यात 1.09 लाख टन के साथ स्थिर है।

उपलब्धता और मूल्य परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने एनसीसीएफ और नेफेड के माध्यम से मूल्य स्थिरीकरण बफर के लिए 3.00 लाख टन प्याज की खरीद की। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के प्रमुख रबी प्याज उत्पादक क्षेत्रों में किसानों/किसान संघों से प्याज की खरीद की गई और प्याज का भुगतान किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरण के माध्यम से किया गया। इस वर्ष प्याज के संचालन में खरीद, भंडारण और निपटान की निगरानी के लिए एक एकीकृत प्रणाली अपनाई गई है, जिसमें संचालन के सभी चरणों में प्रौद्योगिकी प्रयोग गतिविधियों को लागू किया गया है।

प्याज खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, महाराष्ट्र सरकार के आधिकारिक पोर्टल, ई-महाभूमि के माध्यम से किसानों की प्रामाणिकता और उनके भूमि अभिलेखों का सत्यापन किया गया है। किसानों को भुगतान उनके आधार से जुड़े बैंक खातों के माध्यम से किया जाता है। मात्रा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए, उपभोक्ता मामले विभाग, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग और राष्ट्रीय परीक्षण शाला के अधिकारी भंडारण गोदामों में प्याज के स्टॉक का सत्यापन करने के लिए नियमित रूप से दौरा करते हैं। किसानों को भुगतान उस मात्रा के लिए किया जाता है जिसे चालों में ले जाया गया है और विधिवत सत्यापित किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और अहमदाबाद में आज से प्याज की खुदरा बिक्री शुरू हो रही है। एनसीसीएफ, नैफेड और केंद्रीय भंडार द्वारा आज तक तैनात स्टेशनरी दुकानों और मोबाइल वैन की संख्या नीचे दी गई है:

एजेंसीबिक्रीकर्तादिल्ली-एनसीआरमुंबईअहमदाबाद
एनसीसीएफ अपने स्टेशनरी आउटलेट5––
वितरण भागीदारों के स्टेशनरी आउटलेट191–
मोबाइल वैन57
नेफेड अपने स्टेशनरी आउटलेट12––
मोबाइल वैन101010
केंद्रीय भंडारअपने स्टेशनरी आउटलेट108––
मोबाइल वैन2––

इस वर्ष बफर निपटान में राज्य भर में कीमतों के प्रभावी प्रबंधन के लिए प्याज के खुदरा निपटान पर ध्यान केंद्रित किया गया है। नैफेड पहली बार अपने मौजूदा ट्रैक एंड ट्रेस सॉफ्टवेयर के साथ एक समर्पित बिलिंग अनुप्रयोग लागू कर रहा है।

डिजिटल बिलिंग अनुप्रयोग का इंटरफ़ेस सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल है, जिससे पहुँच और संचालन में आसानी होती है। यह अनुप्रयोग सभी मोबाइल वैन संचालकों के मोबाइल फोन में इंस्टॉल किया जाएगा, जिससे एसएमएस/आधार/फोटोग्राफ के माध्यम से लाभार्थी की पहचान सत्यापित की जा सकेगी।

सॉफ्टवेयर और बिलिंग एप्लिकेशन में निम्नलिखित सुविधाएं हैं:

  • खुदरा और वैन बिक्री संचालन का स्वचालन
  • मोबाइल वैन उपयोगकर्ताओं को मोबाइल अनुप्रयोग के माध्यम से ग्राहकों के लिए बिक्री बिल तैयार करने में सहायता करना।
  • प्रत्येक लेनदेन पर लाभार्थियों को एसएमएस सूचनाएं प्रदान करना
  • एसएमएस के माध्यम से लाभार्थियों से फीडबैक एकत्र करना। एसएमएस में लाभार्थियों/उपभोक्ताओं द्वारा उठाए गए सभी प्रश्नों/शिकायतों/शिकायतों के समाधान हेतु एक टोल-फ्री नंबर के साथ समर्पित ग्राहक सेवा के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
Editor

Recent Posts

भारत ने नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय समिति की 61वीं बैठक की मेजबानी की

भारत 26 से 28 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय…

13 सेकंड ago

सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के पोत निर्माण उद्योग के लिए कोरियाई कंपनियों को आमंत्रित किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दक्षिण कोरिया के बुसान में…

3 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…

12 घंटे ago

पश्चिम एशिया तनाव के बीच केंद्र ने निर्यातकों को दी बड़ी राहत, रिलीफ योजना मार्च 2027 तक बढ़ाई

केन्‍द्र सरकार ने पश्‍चिम एशिया में भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बिगड़ने के मद्देनज़र रेजिलिएंस एंड लॉजिस्टिक्सि…

14 घंटे ago

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 26 अक्टूबर, 2026…

14 घंटे ago

आईएनएस त्रिशूल इटली के सिविटावेकिया शहर पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी चल रही परिचालन कार्यक्रम के दौरान…

14 घंटे ago