बिज़नेस

DPIIT और ICICI बैंक ने देशभर में स्टार्टअप्स की सहायता के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) तथा आईसीआईसीआई बैंक ने देश भर में स्टार्टअप्स और नवप्रवर्तकों को सहायता देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

समझौते के तहत, आईसीआईसीआई बैंक एक स्टार्टअप एंगेजमेंट कार्यक्रम शुरू करेगा, जिसे स्टार्टअप इंडिया पोर्टल पर होस्ट किया जाएगा। इसे स्टार्टअप इंडिया की व्यापक पहुंच और दृश्यता पहल के साथ सहजता से समेकित किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा स्वीकृति और जागरूकता मिले। आईसीआईसीआई बैंक को संचार पहुंच बढ़ाने, कार्यक्रम की दृश्यता प्रबंधित करने और देशभर में डीपीआईआईटी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स के साथ संपर्क स्थापित करने में स्टार्टअप इंडिया सहायता करेगा।

यह पहल चुनिंदा स्टार्टअप्स को आईसीआईसीआई बैंक की मुंबई स्थित एक्सेलेरेटर सुविधा (सहायता, सलाह, और अन्य सुविधाएं) प्रदान करेगी, जिसमें समर्पित कार्यस्थल भी शामिल है। स्टार्टअप्स को संरचित पाठ्यक्रम और उद्योग जगत के अग्रणी दिग्गजों का मार्गदर्शन मिलेगा, साथ ही आईसीआईसीआई बैंक की व्यावसायिक इकाइयों द्वारा बाज़ार अनुकूल उत्पाद के सत्यापन के साथ ही पायलट कार्यक्रम चलाने के अवसर भी मिलेंगे। यह कार्यक्रम उद्यम पूंजी फर्मों, निवेशकों और संभावित ग्राहकों के साथ नेटवर्किंग के अवसर भी प्रदान करेगा, साथ ही उद्योग-विशिष्ट कार्यशालाओं और नवाचार प्रदर्शनों में भागीदारी भी सक्षम बनाएगा।

यह सहयोग उत्पाद-आधारित स्टार्टअप्स को आईसीआईसीआई बैंक के एक्सेलेरेटर कार्यक्रमों, मार्गदर्शन के अवसरों और पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़ाव प्रदान कर उनके विकास को बढ़ावा देने के अवसर प्रदान करेगा। स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत आयोजित इस साझेदारी का उद्देश्य शुरुआती और विकास-चरण के स्टार्टअप्स को अनुकूलित अग्रिम योजना के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान करना है जिससे व्यवसाय के विकास, बेहतर उत्पाद बनाने और सुगम परिचालन में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव, संजीव ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी का उद्देश्य स्टार्टअप्स के साथ सार्थक जुड़ाव द्वारा प्रभावकारी स्थाई समाधान स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि यह उन शुरुआती और विकासशील उद्यमियों के लिए सहायता के नए मार्ग खोलेगा जो प्रौद्योगिकी और नवाचार द्वारा भारत के औद्योगिक और वित्तीय परिदृश्य के सकारात्मक बदलाव में जुटे हैं।

आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड (बीएसई: आईसीआईसीआईबैंक, एनएसई: आईसीआईसीआईबैंक और एनवाईएसई: आईबीएन) भारत में निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में शामिल है। 30 जून, 2025 तक बैंक की कुल संपत्ति 21,23,839 करोड़ रुपए थी।

Editor

Recent Posts

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आज वेलिंगटन में

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट मैच आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में…

15 मिनट ago

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, SIR के तहत फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया

निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर को कानूनी रूप से अधिकृत बताते…

16 मिनट ago

भारत ने नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय समिति की 61वीं बैठक की मेजबानी की

भारत 26 से 28 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय…

21 मिनट ago

सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के पोत निर्माण उद्योग के लिए कोरियाई कंपनियों को आमंत्रित किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दक्षिण कोरिया के बुसान में…

23 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…

13 घंटे ago

पश्चिम एशिया तनाव के बीच केंद्र ने निर्यातकों को दी बड़ी राहत, रिलीफ योजना मार्च 2027 तक बढ़ाई

केन्‍द्र सरकार ने पश्‍चिम एशिया में भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बिगड़ने के मद्देनज़र रेजिलिएंस एंड लॉजिस्टिक्सि…

15 घंटे ago