insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मुख्य समाचार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में यमुना नदी के पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यमुना नदी के पुनरुद्धार से जुड़ी आठ हजार 941 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सीवर नेटवर्क का विस्तार और जल निकासी व्यवस्था में सुधार यमुना की सफाई की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मई 2029 तक यमुना की सफाई और पुनरुद्धार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और दिल्ली, हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश की सरकारों ने नदी के प्रदूषण से निपटने के लिए आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्ययोजनाएँ तैयार की हैं।

अमित शाह ने आरोप लगाया कि पिछली आम आदमी पार्टी सरकार ने इस समस्या का समाधान करने के बजाय बहाने बनाए। उन्होंने दोहराया कि यमुना की सफाई और पुनरुद्धार भाजपा सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता है। गृह मंत्री ने कहा कि आज शुरू की गई परियोजनाओं से अपशिष्ट जल के शोधन को मजबूती मिलेगी, पेयजल सुविधाओं में सुधार होगा और दिल्ली में सीवर नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *