भारत

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – सरकार ने CISF की पहली महिला बटालियन के गठन को मंजूरी दी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की पहली महिला बटालियन के गठन को मंजूरी दी है।

X प्लेटफ़ॉर्म पर एक पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा, राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सपने को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम उठाते हुए मोदी सरकार ने CISF की पहली महिला बटालियन की स्थापना को मंजूरी दे दी है। एक विशिष्ट सैन्य टुकड़ी के रूप में गठित की जाने वाली महिला बटालियन देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, जैसे हवाई अड्डों और मेट्रो रेल की सुरक्षा और कमांडो के रूप में VIP सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी संभालेगी। यह निर्णय निश्चित रूप से राष्ट्र की रक्षा के महत्वपूर्ण कार्य में भाग लेने की और अधिक महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल उन महिलाओं के लिए पसंदीदा विकल्प रहा है जो केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल में देश की सेवा करना चाहती हैं। वर्तमान में बल में महिलाओं की संख्या 7% से अधिक है। महिला बटालियन के जुड़ने से देश की अधिक महत्वाकांक्षी युवा महिलाओं को CISF में शामिल होने और देश की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे CISF में महिलाओं को एक नई पहचान मिलेगी।

CISF मुख्यालय ने नई बटालियन के मुख्यालय के लिए शीघ्र भर्ती, प्रशिक्षण और स्थान के चयन की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशिक्षण विशेष रूप से एक विशिष्ट बटालियन तैयार करने के लिए डिज़ाइन किया जा रहा है, ताकि महिला बटालियन के कर्मियों को VIP सुरक्षा के साथ हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो रेल ड्यूटी की सुरक्षा में कमांडो के रूप में बहुविध भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाया जा सके।

53वें CISF दिवस समारोह के अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के आलोक में बल में महिला बटालियन बनाने के प्रस्ताव पर कार्य शुरू किया गया था।

Editor

Recent Posts

भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट ने आज 50 वर्ष पूरे कर लिए

भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट ने आज 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। भारतीय अंतरिक्ष…

2 घंटे ago

भारत का फार्मास्‍यूटिकल निर्यात पिछले वित्त वर्ष में 9 प्रतिशत से बढ़कर 30 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत का फार्मास्यूटि‍कल निर्यात पिछले वित्‍त वर्ष में नौ प्रतिशत से बढकर तीस अरब डॉलर…

2 घंटे ago

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी.आनंद बोस ने मुर्शिदाबाद के हिंसाग्रस्‍त इलाकों को दौरा किया

पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल डॉ.सी.वी.आनंद बोस ने वक्‍फ संशोधन अधिनियम के विरूद्ध हिंसक प्रदर्शनों के…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सऊदी अरब के शहजादे और प्रधानमंत्री मोहम्‍मद-बिन-सलमान के निमंत्रण पर मंगलवार को…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 17वें लोक सेवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में लोक सेवकों को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17वें लोक सेवा दिवस के अवसर पर 21 अप्रैल को प्रात: लगभग…

2 घंटे ago