केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आज आनंद विहार रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।
केंद्रीय मंत्री ने स्टेशन के होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया और यात्रियों से सीधे बातचीत भी की। बातचीत के दौरान, उन्होंने यात्रियों से स्टेशन परिसर की साफ-सफाई और प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।
अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रेलवे ने यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है कि अत्यधिक भीड़ के बावजूद यात्रियों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर रेलवे के बारे में फर्जी वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। रेल मंत्री ने जनता से ऐसे वीडियो प्रसारित न करने की अपील की।
केंद्रीय मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं के लिए ये व्यापक व्यवस्थाएँ आगामी प्रमुख त्योहारों जैसे दिवाली और छठ के दौरान लाखों यात्रियों के लिए सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेंगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि त्योहारी सीज़न के दौरान 12 लाख रेलवे कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं और अधिक से अधिक ट्रेनों का संचालन कर रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार और उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा सहित कई अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारी उपस्थित थे।
उडीसा के उत्तरी क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी…
नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 734 हो गई है। लगभग 2 हजार पांच सौ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी के ढांचे…
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने भारत-चिली व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत को आगे…
उपभोक्ता मामले विभाग ने 27 अगस्त 2026 को विधिक मापविज्ञान(भारतीय मानक समय) नियम, 2026 की…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त, 2026…