केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से उपलब्ध कराए गए दैनिक एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार आज दिल्ली में दैनिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 296 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। दिल्ली का प्रति घंटा औसत एक्यूआई शाम 6 बजे बढ़कर 300 हो गया। इसके बाद शाम 7 बजे यह 302 यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। इससे एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) पर उप-समिति को वर्तमान वायु गुणवत्ता परिदृश्य और मौसम/वायुमंडल संबंधी स्थितियों की समीक्षा के लिए तुरंत एक बैठक बुलानी पड़ी।
ग्रैप पर सीएक्यूएम उप-समिति ने क्षेत्र में वायु गुणवत्ता परिदृश्य के साथ-साथ मौसम/वायुमंडल संबंधी स्थितियों और आईएमडी/आईआईटीएम द्वारा उपलब्ध कराए गए वायु गुणवत्ता पूर्वानुमानों की व्यापक समीक्षा की। इसके बाद समिति ने वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के प्रयास में पूरे एनसीआर क्षेत्र में मौजूदा ग्रैप चरण-II के अनुसार 12-सूत्रीय कार्य योजना को लागू करने का निर्णय लिया। पहले से लागू ग्रैप-I के तहत एक्शन के अतिरिक्त मौजूदा ग्रैप चरण-II ‘बहुत खराब’ वायु गुणवत्ता (दिल्ली एक्यूआई 301-400) के तहत परिकल्पित सभी कार्यों को एनसीआर में संबंधित सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा तुरंत प्रभाव से लागू की जाएंगी। इसके अलावा एनसीआर राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) और डीपीसीसी सहित ग्रैप के तहत उपायों को लागू करने के लिए जिम्मेदार एजेंसियों को इस अवधि के दौरान ग्रैप-I के तहत कार्रवाई के अलावा ग्रैप-II के तहत कार्रवाई के सफल और सख्त कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
उप-समिति ने लोगों से आग्रह किया कि वे ग्रैप-I के साथ-साथ चरण-II के नागरिक चार्टर में सूचीबद्ध निम्नलिखित विशिष्ट कदमों का पालन करें। साथ ही वायु गुणवत्ता को बनाए रखने और सुधारने के उद्देश्य से ग्रैप उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन में सहायता करें, जो निम्नानुसार हैं :
लोगों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए तथा निजी वाहनों का उपयोग कम से कम करना चाहिए।
इसके अलावा मौजूदा ग्रैप-II के अनुसार 12 सूत्रीय कार्य योजना पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से लागू है, जो पहले से लागू ग्रैप-I एक्शन के अतिरिक्त है। इस योजना में एनसीआर राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और डीपीसीसी सहित विभिन्न एजेंसियों द्वारा कार्यान्वित/सुनिश्चित किए जाने वाले कदम शामिल हैं। ये कदम इस प्रकार हैं :
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, वंचित और हाशिये पर के लोगों के लिए व्यापक पुनर्वास…
भारत ने 17 अगस्त 2026 को उलानबातर (मंगोलिया) में संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण निवारण सम्मेलन (यूएनसीसीडी)…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज तंजावुर स्थित शास्त्र डीम्ड विश्वविद्यालय (मानित विश्वविद्यालय) परिसर में आयोजित…
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। वसुंधरा राजे सिंधिया,…
हॉकी विश्व कप में आज नीदरलैंड्स के अम्सटल्फेन में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा।…
भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत, पर्यावरण कार्य समूह और जलवायु परिवर्तन एवं सतत…