भारत

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के लिए केंद्रीय सलाहकार समिति (सीएसी) की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-एजेएवाई) के लिए केंद्रीय सलाहकार समिति (सीएसी) की बैठक, आज केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री और सीएसी के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करने और देश भर में अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के मकसद से रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई।

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने योजना के कार्यान्वयन पर गहन चर्चा की और अनुसूचित जाति की आबादी वाले गांवों और एससी लाभार्थियों के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए पीएम-अजय के व्यापक उद्देश्यों पर जोर दिया।

बैठक में राज्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष, केंद्रीय वित्त मंत्रालय, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, नीति आयोग के प्रतिनिधि और केंद्रीय सलाहकार समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने एससी समुदायों की जरूरतों को पूरा करने में योजना के उद्देश्यों और उसके कार्यान्वयन की सराहना की।

सीएसी सदस्यों द्वारा योजना के तीन घटकों यानी आदर्श ग्राम, अनुदान सहायता और छात्रावास घटकों को लेकर व्यापक चर्चा की गई और इसमें राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया गया। सीएसी के सदस्यों ने योजना के तीन मुख्य घटकों के तहत हुई महत्वपूर्ण प्रगति की सराहना की।

समिति ने अनुसूचित जाति की बड़ी आबादी तक, योजना की पहुंच बढ़ाने और इसकी प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। राज्यों और जिला स्तरों पर सहयोग को मजबूत करने, अधिक सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने, समय पर परियोजना कार्यान्वयन सुनिश्चित करने और अधिकतम प्रभाव हासिल करने के लिए नतीजों की निगरानी पर भी जोर दिया गया।

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने एससी समुदायों के समग्र विकास के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, “पीएम-एजेएवाई सामाजिक-आर्थिक असमानताओं को दूर करने में अहम भूमिका निभाती है। केंद्रित और सहयोगात्मक प्रयासों के ज़रिए, हम अनुसूचित जाति के नागरिकों को सशक्त बनाने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहे हैं।

सभी हितधारकों से योजना के उद्देश्यों को साकार करने और देश भर में एससी समुदायों का सतत् विकास सुनिश्चित करने के लिए, अपने प्रयासों को तेज करने की अपील के साथ बैठक खत्म हुई।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने वडोदरा में आयोजित ‘विश्व कल्याण महोत्सव’ को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज षष्ठपीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 श्री…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित स्तंभ पर दीप प्रज्वलित किया गया

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज शाम 5 बजे मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर…

8 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना की 5.3 किलोमीटर लंबी सुरंग नंबर 10 में एक बड़ी सफलता हासिल की

भारतीय रेलवे ने 27 नवंबर 2026 को सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना में एक बड़ी…

8 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में ‘नव्या 2.0′ का शुभारंभ किया

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र…

8 घंटे ago

जूट आयुक्त ने जूट बेलरों, स्टॉकिस्टों, व्यापारियों और जूट मिलों के लिए कच्चे जूट पर स्टॉक सीमा लगाई

जूट आयुक्त, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने 27 नवंबर 2026 को एक आदेश जारी किया…

10 घंटे ago