भारत

दिल्ली में भाजपा 27 साल बाद सरकार बनाने जा रही है, बहुमत का आंकड़ा किया पार

भाजपा 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है क्योंकि उसने 36 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव परिणाम की ताजा स्थिति के अनुसार अभी तक 40 नतीजे घोषित हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 27 सीटें जीती हैं और 21 सीटों पर उसके उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। आम आदमी को अभी तक 13 सीटें मिली हैं और 9 सीटों पर उसके उम्‍मीदवार आगे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने आदर्श नगर, रिठाला, मंगोलपुरी, शालीमार बाग, शकूर बस्‍ती, त्रिनगर, वजीरपुर, मॉडल टाऊन, मोतीनगर, राजौरी गार्डन, हरीनगर, नजफगढ़, राजेन्‍द्र नगर, जंगपुरा, कस्‍तूरबा नगर, छत्‍तरपुर, संगम विहार, ग्रेटर कैलाश, पटपड़गंज, लक्ष्‍मीनगर, विश्‍वास नगर, कृष्‍णा नगर, गांधी नगर, रोहतास नगर और मुस्‍तफाबाद सीट जीत ली है।

आम आदमी पार्टी ने किराड़ी, सुलतानपुर माजरा, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटिया महल, बल्‍लीमारन, तिलक नगर, दिल्‍ली कैंट, अम्‍बेडकर नगर, तुगलकबाद, कोंडली, सीलमपुर और बाबरपुर सीट जीती है। दिल्‍ली के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव हार गए हैं। चुनाव हारने वाले आम आदमी पार्टी के अन्‍य नेताओं में सत्‍येन्‍द्र जैन और सौरभ भारद्वाज शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली चुनाव 2025 पर ट्वीट किया, “जनशक्ति सर्वोपरि है। विकास की जीत हुई, सुशासन की जीत हुई। मैं भाजपा को मिले इस शानदार और ऐतिहासिक जनादेश के लिए दिल्ली के अपने प्यारे भाइयों और बहनों को नमन करता हूं। यह हमारी गारंटी है कि हम दिल्ली के विकास, लोगों के जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने और यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की प्रमुख भूमिका हो।”

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, “हम जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिसके साथ लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। लोगों ने हमें जो 10 साल दिए, उसमें हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि के क्षेत्र में काम किया। अब लोगों ने जो फैसला हमें दिया है, उसके साथ हम न केवल रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, बल्कि जनता की सेवा करते रहेंगे। मैं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बहुत शानदार चुनाव लड़ने की बधाई देता हूं…”

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

8 घंटे ago

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…

8 घंटे ago

एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…

8 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राज्य के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…

8 घंटे ago

वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चली

16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…

9 घंटे ago