खेल

केंद्रीय मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के श्री विजय पुरम स्थित SAI केंद्र का दौरा किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने श्री विजय पुरम स्थित भारतीय क्रीड़ा प्राधिकरण (SAI) केंद्र का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान, उन्होंने खेल सुविधाओं का जायजा लिया, वहां उपलब्ध खेल संसाधनों की जानकारी ली। साथ ही अन्य क्षेत्रों में खेलों के विकास के लिए नई पहल पर चर्चा की।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य खेलों के विकास का मूल्यांकन करना और विजय पुरम में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण के लिए उपायों पर विचार करना था। इस दौरान, खेल राज्य मंत्री खडसे ने खेल, प्रशिक्षण केंद्र और वहां के युवा खिलाड़ियों से खेल के विकास पर चर्चा की।

अडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारतीय खेल प्राधिकरण के दो प्रमुख केंद्र हैं। यहां एथलेटिक्स, सायकलिंग, फुटबॉल, कायकिंग, कणोइंग, रोइंग और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों की प्रशिक्षण सुविधाएं दी जाती हैं। यहां कुल १५० से अधिक खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं उपलब्ध हैं। राज्य मंत्री खडसे ने खिलाड़ियों के साथ संवाद करते हुए भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने २०३६ में भारत में होने वाले संभावित ओलंपिक खेलों में भागीदारी के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया।

इस यात्रा के दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण की अधिकारी देबस्मिता बाल, सहायक निदेशक, अन्य प्रशिक्षक और खेल क्षेत्र के युवा उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

5 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

7 घंटे ago