भारत

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शास्त्री भवन में डीएमएफ गैलरी का उद्घाटन किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज शास्त्री भवन में डीएमएफ गैलरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे भी उपस्थित थे। डीएमएफ गैलरी में जिला खनिज संस्थान/ प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और खनन कंपनियों द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समर्थित स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को शास्त्री भवन परिसर में प्रदर्शित किया जाएगा।

मंत्रियों ने स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद किया और ओडिशा के डीएमएफ क्योंझर और कोरापुट के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उनके उत्पादों की सराहना की तथा देश के विभिन्न जिलों में स्वयं सहायता समूहों को सहयोग देने के लिए हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड और हिंडाल्को के विशेष प्रयासों की सराहना की।

डीएमएफ क्योंझर द्वारा वित्तपोषित कृष्णा स्वयं सहायता समूह इस सप्ताह मोटे अनाज से जुड़े खाद्य पदार्थों, बीज और तसर रेशम उत्पादों का प्रदर्शन कर रहा है। वहीं डीएमएफ कोरापुट द्वारा वित्तपोषित महिमेमा स्वयं सहायता समूह इस सप्ताह लेमनग्रास, जापानी मिंट ऑयल उत्पादों का प्रदर्शन कर रहा है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) द्वारा समर्थित 25 स्वयं सहायता समूह रोटेशन के आधार पर डीएमएफ गैलरी में अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

सतत खनन चार्टर अधिदेश (सस्टेनेबल माइनिंग चार्टर मैंडेट) के अनुसार, हिंडाल्को कई स्वयं सहायता समूहों को समर्थन दे रहा है, जिससे 3000 से अधिक कारीगर सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। इसके तहत, कोसल – छत्तीसगढ़ कोसा बुनाई को पुनर्जीवित करना, काशी घास से बुनाई की कला के लिए एक पहल त्रिना, जिरहुल – नवीन जैल सैनिटरी नैपकिन, वंशला – बांस और काशी घास शिल्प, कठौतिया और विवर्तन – लैंटाना खरपतवार से लेकर जैव-मिश्रित कलाकृतियां सहित अन्य उत्पादों का उत्पादन हो रहा है।

खान मंत्रालय ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) (एमएमडीआर) अधिनियम, 2015 में संशोधन करके खनन से प्रभावित सभी जिलों में जिला खनिज संस्थान (डीएमएफ) की स्थापना का प्रावधान किया है। डीएमएफ का उद्देश्य खनन से संबंधित कार्यों से प्रभावित व्यक्तियों और क्षेत्रों के हित और लाभ के लिए काम करना है। डीएमएफ के माध्यम से विभिन्न जिलों ने विभिन्न स्थानीय उत्पादों का उत्पादन करने वाले स्वयं सहायता समूहों की स्थापना की है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

3 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

4 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

14 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

14 घंटे ago