भारत

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने युगांडा के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया

भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी हाल ही में युगांडा गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम जनरल योवेरी कगुटा मुसेवेनी के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए युगांडा गए थे।

जयंत चौधरी ने अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति मुसेवेनी को उनके सातवें कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत की जनता की ओर से बधाई दी और सद्भावना का संदेश दिया। जयंत चौधरी ने राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देने में राजनीतिक निरंतरता और स्थिरता के महत्व के बारे में चर्चा करते हुए, युगांडा की निरंतर प्रगति को स्‍वीकारा और युगांडा तथा अफ्रीकी महाद्वीप के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को सुदृढ़ करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

जयंत चौधरी ने जिंजा में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू-आई) युगांडा परिसर (कैंपस) का भी दौरा किया, जो भारत का पहला विदेशी सार्वजनिक शैक्षणिक कैंपस है। इस कैंपस में अक्टूबर 2025 में पहले बैच के छात्रों का नामांकन किया था।

जयंत चौधरी ने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यह कैंपस बहु-विषयक फोरेंसिक विज्ञान, अनुसंधान एवं विकास और क्षमता निर्माण के उत्कृष्ट केंद्र बन कर उभरेगा। उन्होंने कहा कि यह संस्थान भारत और अफ्रीका के बीच सहयोग, मित्रता और साझा आकांक्षाओं की भावना का प्रतीक है।

जयंत चौधरी ने कंपाला में भारतीय प्रवासियों के साथ भी बातचीत की, जो भारत और युगांडा के लोगों के बीच प्रगाढ़ संबंधों को दर्शाते हैं। इस यात्रा से युगांडा के साथ सहयोग और बढ़ाने की भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को और बल मिला है।

Editor

Recent Posts

भारत, अमरीका और 8 अन्य देशों ने AI आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा पर साझा प्रयासों के लिए एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए

भारत, अमरीका और 8 अन्य देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा पर साझा…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में आइकॉनिक टॉवर का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ओडिशा के कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में आइकॉनिक…

3 घंटे ago

भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (IMNEX-26) का 8वां संस्करण विशाखापट्टनम में संपन्न हुआ

भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (आईएमएनईएक्स-26) का 8वां संस्करण अपने बंदरगाह और समुद्री चरणों के सफल समापन…

3 घंटे ago

गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के गैर-हिमाच्छादित वाले क्षेत्रों में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए स्व-गणना शुरू

जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना (PE) के लिए स्व-गणना (SE) की प्रक्रिया…

3 घंटे ago

भारतीय तटरक्षक बल ने राष्ट्रीय तटीय सुरक्षा सम्मेलन ‘सागर सुरक्षा 2026’ की शुरुआत की

भारतीय तटरक्षक बल ने गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन प्रभाग के सहयोग से आज कोलकाता…

4 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार…

4 घंटे ago