insamachar

आज की ताजा खबर

Union Minister Kiren Rijiju joins Haj Walkathon 2025
भारत

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू हज वॉकथॉन 2025 में शामिल हुए

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के नवाब मंसूर अली खान पटौदी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुख्य अतिथि के रूप में हज वॉकथॉन 2025 में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली राज्य हज समिति द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में पवित्र हज यात्रा की तैयारी कर रहे तीर्थयात्रियों के लिए फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

किरेन रिजिजू ने हजयात्रियों की आध्यात्मिक यात्रा से पहले उनकी सेहत और शारीरिक क्षमता की आवश्यकता पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि दिल्ली हज समिति की अध्यक्ष सुश्री कौसर जहां और उनकी टीम मक्का और मदीना में गर्मी अधिक होने की संभावना को देखते हुए हज यात्रियों की फिटनेस को उचित महत्व दे रही है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *