भारत

भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल नेपाल दौरे पर

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल नेपाल की ऐतिहासिक यात्रा पर हैं। इससे भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग में एक नया अध्याय जुड़ गया। नेपाल के ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री दीपक खड़का और दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने और सतत ऊर्जा विकास के उद्देश्य से प्रमुख द्विपक्षीय ऊर्जा प्रयासों की समीक्षा की।

अपने दौरे के दौरान मनोहर लाल ने भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा नेपाल के संखुवासभा जिले में विकसित की जा रही ऐतिहासिक 900 मेगावॉट की अरुण-3 जलविद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। अरुण-3 परियोजना जलविद्युत क्षेत्र में भारत-नेपाल साझेदारी का प्रतीक है। इस अवसर पर मनोहर लाल ने इलेक्ट्रोमैकेनिकल कार्यों का शुभारंभ किया, जो परियोजना के समय पर पूरा होने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

काठमांडू में मनोहर लाल और दीपक खड़का की उपस्थिति में भारत के महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) पावरग्रिड और नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता ज्ञापन उच्च क्षमता वाले सीमापार ट्रांसमिशन बुनियादी ढांचे को क्रियान्वित करने के लिए दो संयुक्त उद्यम कंपनियों के गठन का मार्ग प्रशस्त करता है। इनमें से एक भारत में और एक एक नेपाल में होगी।

प्रस्तावित परियोजनाओं में 400 केवी इनारुवा (नेपाल)-न्यू पूर्णिया (भारत) और 400 केवी डोडोधारा (नेपाल)-बरेली (भारत) डबल-सर्किट ट्रांसमिशन सिस्टम को विकसित करना शामिल है। ये महत्वपूर्ण ट्रांसमिशन लिंक दोनों देशों के बीच विद्युत विनिमय क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा, ग्रिड स्थिरता और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

पावरग्रिड के निदेशक (कार्मिक) डॉ. यतीन्द्र द्विवेदी और एनईए के ग्रिड परिचालन विभाग के निदेशक कमल आचार्य ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

3 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

3 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

3 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

3 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

3 घंटे ago