केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को हॉकी पुरुष एशिया कप 2025 की चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण किया। इसके साथ ही टूर्नामेंट के 12वें संस्करण की उलटी गिनती शुरू हो गई है, जो 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा।
राजगीर में होने वाला यह संस्करण ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि यह पहली बार है जब बिहार कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेज़बानी करेगा। इससे राज्य की खेलों में बढ़ती प्रतिष्ठा को और बल मिलेगा।
सोमवार शाम हुए इस ट्रॉफी अनावरण समारोह में तीन बार के ओलंपिक पदक विजेता हरबिंदर सिंह, 1972 ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अशोक ध्यानचंद, 1980 मॉस्को ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता ज़फर इक़बाल भी मौजूद रहे। इसके अलावा बिहार राज्य सरकार और हॉकी इंडिया के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस वर्ष का एशिया कप 2026 में नीदरलैंड्स और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफायर का भी काम करेगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम स्वतः ही वर्ल्ड कप में जगह बनाएगी, जबकि दूसरे से छठे स्थान तक रहने वाली टीमें अगले वर्ष होने वाले वर्ल्ड कप क्वालिफायर में हिस्सा लेंगी।
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…