भारत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज ईरान की राजधानी तेहरान में ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। नितिन गडकरी ने राष्ट्रपति पेज़ेशकियान को पदभार ग्रहण करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दी।

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने चाबहार बंदरगाह के विकास पर सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति का भी आकलन किया। इसमें आगे कहा गया है कि दोनों पक्षों ने इस बात पर भी जोर दिया कि चाबहार बंदरगाह द्विपक्षीय और क्षेत्रीय व्यापार को मजबूत करने में योगदान देगा। मंत्रालय ने कहा कि चाबहार बंदरगाह जमीन से घिरे अफगानिस्तान और मध्य एशियाई देशों को क्षेत्रीय और वैश्विक बाजारों तक पहुंच प्रदान करेगा।

Editor

Recent Posts

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर…

20 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मालदा न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की जांच NIA को सौंपी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों पर…

23 मिनट ago

सीडीएससीओ-इंडिया एआई स्वास्थ्य नवाचार एक्सेलरेशन हैकाथॉन आरंभ करने की घोषणा की

इंडिया एआई ने 2 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के सहयोग…

30 मिनट ago

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री देनिस मांतुरोव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री देनिस मांतुरोव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रथम…

33 मिनट ago

लोकसभा और राज्यसभा ने जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026 पारित किया

जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026 को लोकसभा और राज्यसभा द्वारा पारित किया गया…

38 मिनट ago

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

13 घंटे ago