भारत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और रखरखाव की समीक्षा की

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मिली सूचनाओं के आधार पर आज पंजाब में 4,335 किलोमीटर और दिल्ली और हरियाणा में 3,332 किलोमीटर की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की प्रगति की समीक्षा की।

नई दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों और परियोजना ठेकेदारों ने भाग लिया।

जमीनी स्तर पर काम में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर

नितिन गडकरी ने समीक्षा बैठक में राजमार्ग परियोजनाओं के जमीनी स्तर पर कार्य निष्पादन में तेजी लाने और उन्हें समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों से तालमेल बढ़ाने और परियोजना की समय-सीमा का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने परियोजना गुणवत्ता की निरंतर निगरानी के महत्व पर जोर देते हुए एजेंसियों को राष्ट्रीय राजमार्गों के स्थायित्व और लंबे समय तक व्यावहारिक उपयोग बढ़ाने के लिए आधुनिक निर्माण प्रौद्योगिकियों और सर्वोत्तम इंजीनियरिंग प्रथा अपनाने के निर्देश दिए।

गुणवत्ता, टिकाऊपन और निर्बाध संपर्क मार्ग पर विशेष बल

नितिन गडकरी ने पंजाब, दिल्ली और हरियाणा के प्रमुख राजमार्गों पर यात्रा गुणवत्ता बेहतर बनाने और निर्बाध सड़क संपर्क सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण और रखरखाव में उच्च मानकों को प्राथमिकता देने को कहा, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और अधिक कुशल यात्रा अनुभव मिले।

नितिन गडकरी ने रखरखाव कार्यों में दायित्वपूर्ण रुख अपनाने और कमियों की पहचान कर समय से मरम्मत का काम पूरा करने के लिए नियमित निरीक्षण पर जोर दिया।

मानसून की अग्रिम तैयारी के निर्देश

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं में मानसून की तैयारी हेतु अग्रिम उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून काल में मार्ग व्यवधान में कमी तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मार्ग से प्रभावी जल निकासी प्रबंध, ढलान संरक्षित रखने के उपाय और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र अपनाने के महत्व पर जोर दिया।

नितिन गडकरी ने संबंधित एजेंसियों को सतर्कता बरतने तथा जलभराव, भू-कटाव और मौसम संबंधी अन्य चुनौतियों से तत्परता से निपटकर निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

5 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

5 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

5 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

5 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

5 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

19 घंटे ago