भारत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज मध्य प्रदेश में बदनावर-उज्जैन राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज मध्य प्रदेश में बदनावर-उज्जैन राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन किया। भारतमाला परियोजना के तहत इस राष्ट्रीय राजमार्ग को एक हजार तीन सौ बावन करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। नितिन गडकरी ने पाँच हजार आठ सौ करोड़ रुपये की लागत वाली तीन सौ 28 किलोमीटर लंबी 10 सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 33 हजार करोड़ रुपये की लागत से पांच ग्रीनफील्ड आर्थिक गलियारे बनाए जाएंगे। नितिन गडकरी ने कहा कि ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर विश्व स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही, बारह सौ करोड़ रुपये की लागत से छह रोपवे भी बनाए जाएंगे।

नितिन गडकरी ने कहा कि राज्य में एक साल के भीतर 3 लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं पूरी कर ली जाएंगी।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

6 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

8 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

8 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

8 घंटे ago