राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण द्वारा 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को एक विशेष विमान से नई दिल्ली लाया गया है। राणा को भारत-अमरीका प्रत्यर्पण संधि के अन्तर्गत शुरू की गई कार्यवाही के तहत अमरीका में न्यायिक हिरासत में रखा गया था।
भारत के अमरीकी सरकार से आत्मसमर्पण वारंट हासिल करने के बाद दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण की कार्यवाही शुरू की गई थी। अमरीकी न्याय विभाग, अमरीकी स्काई मार्शल, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, भारतीय विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय तथा अन्य एजेंसियों के सहयोग और समन्वय से इस आतंकी को भारत लाया गया।
राणा पर डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाउद गिलानी, आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हरकत-उल-जिहादी इस्लामी के षडयंत्रकारियों के साथ मिलकर 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है।
लश्कर-ए-तैयबा और हूजी, दोनों को भारत सरकार द्वारा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है। इन हमलों में 166 व्यक्ति मारे गये थे और 238 से अधिक घायल हुए थे।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…