भारत

केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने 2024-25 के लिए संशोधित खुली बाजार बिक्री योजना (घरेलू) नीति की घोषणा की

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज वर्ष 2024-25 के लिए खुली बाजार बिक्री योजना (घरेलू) नीति में एक महत्वपूर्ण संशोधन की घोषणा की। इस नीति का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा बढ़ाना एवं विभिन्न हितधारकों के बीच चावल का कुशल वितरण सुनिश्चित करना है।

संशोधित नीति के अंतर्गत लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय निम्नलिखित हैं:

  1. चावल के लिए आरक्षित मूल्य का निर्धारण: ई-नीलामी में शामिल होने की आवश्यकता के बिना, राज्य सरकारों, राज्य सरकार के निगमों एवं सामुदायिक रसोई को बिक्री के लिए चावल का आरक्षित मूल्य 2,250 रुपये प्रति क्विंटल (पैन-इंडिया) निर्धारित किया गया है।
  2. इथेनॉल उत्पादन समर्थन: इथेनॉल के उत्पादन हेतु इथेनॉल डिस्टिलरी को बिक्री के लिए चावल का आरक्षित मूल्य भी 2,250 रुपये प्रति क्विंटल (पैन-इंडिया) निर्धारित किया गया है।

ये निर्णय राज्य योजनाओं के अंतर्गत अपने दायित्वों को पूरा करने, खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय ऊर्जा रणनीति के भाग के रूप में इथेनॉल उत्पादन को बढ़ाने में राज्यों का समर्थन करने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाते हैं।

राज्यों और हितधारकों से आग्रह किया गया है कि वे नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने और देश के व्यापक विकास लक्ष्यों में योगदान देने के लिए इस संशोधित नीति का पूरा लाभ उठाएं।

Editor

Recent Posts

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

1 घंटा ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…

1 घंटा ago

19वें आईपीएल के उद्घाटन मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया

आईपीएल में आज मुम्‍बई में मुम्‍बई इंडियन्‍स का सामना कोलकाता नाइट राईडर्स से होगा। मैच…

1 घंटा ago

मौसम विभाग का देश के अधिकांश हिस्सों में आंधी-तूफान का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री, महामहिम प्रिंस मोहम्मद…

14 घंटे ago