भारत

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने ‘‘कोयला गैसीकरण’’ पर हैकाथॉन के विजेताओं को सम्मानित किया

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने रांची स्थित सीएमपीडीआई के दौरे के समय ‘‘कोयला गैसीकरण’’ पर आयोजित हैकाथॉन के विजेताओं को सम्मानित किया। सीएमपीडीआई ने देश की ऊर्जा तथा रासायनिक आवश्यकताओं को पूरा करने और आर्थिक स्वतंत्रता तथा पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने हेतु महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने के लिए 6 समस्या कथनों पर ‘‘कोयला गैसीकरण’’ पर हैकाथॉन का आयोजन किया।

इस हैकाथॉन के माध्यम से, सीएमपीडीआई और कोयला मंत्रालय ऐसे समाधान की तलाश कर रहे हैं जो कोयला कंपनियों के जटिल ताने-बाने के भीतर मापनीय, प्रदर्शन या व्यावसायिक प्रतिकृति के लिए तैयार हों। इस हैकाथॉन ने स्टार्ट-अप, शोध संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों को कोयला गैसीकरण के क्षेत्र में नवाचार करने का अवसर भी प्रदान किया। हैकाथॉन के तहत 34 प्रस्ताव प्राप्त हुए और उन्हें आईआईएससी बेंगलुरु, आईआईटी हैदराबाद, सीआईएमएफआर धनबाद, सीआईएल कोलकाता और सीएमपीडीआई रांची के प्रतिष्ठित निर्णायकों के सामने प्रस्तुत किया गया। केंद्रीय मंत्री ने प्रत्येक समस्या कथन के शीर्ष 3 प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सीएमपीडीआई की गतिविधियों की प्रशंसा की और कहा कि सीएमपीडीआई प्रौद्योगिकी के बल पर देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने हैकाथॉन के विजेताओं को भी बधाई दी। इस अवसर पर सीएमपीडीआई के सीएमडी मनोज कुमार; बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता; सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीएमपीडीआई के अपने दौरे के दौरान मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने इसके परिसर में कई सुविधाओं का उद्घाटन किया। विशेष अभियान 4.0 के तहत, उन्होंने सीएमपीडीआई में स्थापित 5 किलोवाट क्षमता वाले तीन ‘‘सोलर ट्री’’ का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रयास से आसपास के लोगों को सौर ऊर्जा के लाभों के बारे में जागरूक किया जा सकेगा।

विशेष अभियान 4.0 के तहत सतीश चंद्र दुबे ने वैस्ट टू वेल्थ थीम के तहत स्कूटर से बने ‘‘हिरण की संरचना’’ का भी उद्घाटन किया। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ‘‘सफाई कर्मचारियों’’ को सम्मानित किया और उन्होंने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ पहल के तहत सीएमपीडीआई इकाई परिसर में एक पौधा लगाया।

इसके अलावा, सतीश चंद्र दुबे ने सीएमपीडीआई के खेल मैदान में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट, जिम्नेजियम और चार हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया। ये गतिविधियां भारत सरकार के ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम के अनुरूप हैं और इनका उद्देश्य देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और फिटनेस तथा स्वास्थ्य में सुधार करना है।

Editor

Recent Posts

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…

3 घंटे ago

कैबिनेट ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए विकसित भारत पहल – सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान योजना (VISTAR) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…

4 घंटे ago

कैबिनेट ने दुष्‍कर्म और पॉक्सो अधिनियम के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों के लिए केंद्र प्रायोजित योजना को पांच वर्ष की अवधि के लिए जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…

4 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…

4 घंटे ago

TRAI ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…

4 घंटे ago