भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल दिल्ली कैंट के मानेकशॉ सेंटर में डेफकनेक्ट 4.0 का उद्घाटन करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 07 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली कैंट के मानेकशॉ सेंटर में डेफकनेक्ट 4.0 का उद्घाटन करेंगे, जो स्वदेशी नवाचार को आगे बढ़ाने और देश के बढ़ते रक्षा परितंत्र का जश्न मनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम का आयोजन रक्षा मंत्रालय में रक्षा उत्पादन विभाग के तहत रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार – रक्षा नवाचार संगठन (आईडेक्स-डीआईओ) करेगा।

डिफकनेक्ट 4.0 भारत की रक्षा नवाचार यात्रा में एक मील का पत्थर है, जो सशस्त्र बलों, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (डीपीएसयू), रक्षा उद्योग के दिग्गजों, नवप्रवर्तकों, स्टार्ट-अप एवं एमएसएमई, शिक्षाविदों, इनक्यूबेटरों, निवेशकों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाएगा।

इस कार्यक्रम में एक रोमांचक प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी होगी, जिसमें आईडीईएक्स नवप्रवर्तकों को अपनी अत्याधुनिक तकनीकों, उन्नत क्षमताओं और अभूतपूर्व उत्पादों को प्रदर्शित करने का एक खास अवसर मिलेगा। इस प्रदर्शनी को हितधारकों के विविध दर्शकों को शामिल करने, सहयोग को बढ़ावा देने और उस संवाद को तेज करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो शक्तिशाली सहयोग बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए नवाचार को आगे बढ़ाता है।

डिफकनेक्ट 4.0 में रक्षा मंत्री द्वारा शुरू की गए योजनाएं और घोषणाएं शामिल होंगी, साथ ही उद्योग जगत की हस्तियों और रक्षा दिग्गजों के साथ संवादात्मक और आकर्षक सत्र भी होंगे। इस कार्यक्रम में हाल ही में बजट घोषणाओं, रक्षा नवाचार परितंत्र के लिए महत्वपूर्ण जानकारी और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में नवीनतम पहलों पर ध्यान केंद्रित करने वाला एक थीम आधारित सत्र भी शामिल होगा।

आईडेक्स ने डिफेंस इंडिया स्टार्ट-अप चैलेंज के अब तक 11 संस्करण लॉन्च किए हैं और 9,000 से अधिक आवेदन प्राप्त किए हैं। यह वर्तमान में महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर 450 से अधिक स्टार्ट-अप/एमएसएमई के ​​साथ सहयोग कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में आईडेक्स का शुभारम्भ किया था जो रक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में विभिन्न हितधारकों के लिए एक एकीकृत मंच प्रदान करता आ रहा है। यह 2047 तक विकसित भारत के विज़न में योगदान देता रहेगा।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज केरलम के त्रिशूर में वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोहों के समापन समारोह में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज केरलम के त्रिशूर में वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोहों…

1 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा – हिंद महासागर वैश्विक व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि के लिए अत्‍यंत महत्वपूर्ण है

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कहा है कि हिंद महासागर वैश्विक व्यापार, ऊर्जा…

6 मिनट ago

क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 246 रन बनाए

क्राइस्टचर्च में दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने…

9 मिनट ago

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत-EU FTA अगले वर्ष से होगा लागू: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच…

3 घंटे ago

उत्तर प्रदेश के IT/ITeS और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एसटीपीआई ने बरेली में अपने 75वें केंद्र का उद्घाटन किया

सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक…

4 घंटे ago