भारत

केंद्रीय वन राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने किया दिल्ली जू का निरीक्षण, अफ्रीकी हाथी शंकर के स्वास्थ्य की जानकारी ली

केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने बुधवार को दिल्ली चिड़ियाघर का निरीक्षण किया। निरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य अफ्रीकी हाथी शंकर के स्वास्थ्य एवं रख रखाव की व्यवस्था का जायजा लेना था। साथ ही, उन्होंने पर्यटकों व पशु-पक्षियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली।

केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने अफ्रीकी हाथी ‘शंकर’ के बाड़े का निरीक्षण किया। ‘महावतों’ और पशु चिकित्सकों से विस्तृत चर्चा की। हाथी शंकर को फल खिलाया। निरीक्षण के दौरान, वनतारा जामनगर गुजरात के विशेषज्ञ एवं दक्षिण अफ्रीका से आए हाथी विशेषज्ञ डॉ एड्रियन भी मौजूद थे। शंकर के स्वास्थ्य को और दुरस्त करने के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा हुई और इस संबंध में एक कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने शंकर हाथी के स्वास्थ्य स्तर में और सुधार करने के लिए वनतारा, जामनगर से आए विशेषज्ञों को महावतों को प्रशिक्षित करने, हाथी के लिए उपर्युक्त डाईट प्लान बनाने एवं बाडे में आमूल बदलाव लाने के सलाह दी।

इस दौरान चिड़ियाघर के वैश्विक मानकों के स्तर पर उन्नयन व आधुनिकीकरण पर भी चर्चा की। केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की वन्यजीव संबंधित नीतियों की वजह से प्रकृति और वन्य जीवन के साथ लोगों का जुड़ाव बढ़ा है। साथ ही लोगों में संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान वन्यजीव सप्ताह की गतिविधियों से भी अवगत हुए।

उन्होंने वन अधिकारियों को अवगत कराया कि अफ्रीकी हाथी शंकर के साथी के लिए दक्षिण अफ्रीका के देशों साउथ अफ्रीका, जिंबॉब्वे, युगांडा, जांबिया, तंजानिया, नामीबिया, केन्या, बोत्सवाना को पत्र लिखा था। सकारात्मक पहल करते हुए, बोत्सवाना एवं जिम्बाबे ने हाथी को देने का वादा किया है। सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। बैठक में एडीजी वाइल्ड लाइफ सुशील अवस्थी, दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक संजीत कुमार, आदि उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

15 मिनट ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

18 मिनट ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

2 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे ने मुलाकात की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री…

2 घंटे ago

पीयूष गोयल ने WTO में सुधारों को पारदर्शी, समावेशी और सदस्य-संचालित प्रक्रिया के माध्यम से लागू करने का आह्वान किया, जिसमें विकास को केंद्र में रखा जाए

विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 मार्च 2026 को कैमरून के याउंडे में…

2 घंटे ago