भारत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे ने मुलाकात की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे ने मुलाकात की। बैठक के दौरान महाराष्ट्र के कृषि मंत्री ने राज्य में चल रहे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से कृषि यंत्रीकरण एवं ड्रिप सिंचाई के लिए अतिरिक्त निधि उपलब्ध कराने का केंद्रीय कृषि मंत्री से अनुरोध किया।

विठोबा भरणे ने राज्य के तटीय क्षेत्रों में आम एवं काजू की फसलों को असमय वर्षा से हुए नुकसान के बारे में भी केंद्रीय कृषि मंत्री को अवगत कराया। इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि नुकसान के आकलन के लिए केंद्र सरकार की टीम पहले ही राज्य का दौरा कर चुकी है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में असमय वर्षा से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिकतम लाभ राज्य के किसानों के लिए सुनिश्चित किया जाए।

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 52 टीमों का गठन किया गया है और इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। साथ ही, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) की का अधिकतम लाभ उठाने के लिए राज्य को सक्रिय कदम उठाने का भी आग्रह किया।

बैठक के दौरान महाराष्ट्र के कृषि मंत्री ने यह भी बताया कि इस वर्ष राज्य में प्याज का उत्पादन अधिक हुआ है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि एपीएमसी के माध्यम से किसानों से सीधे खरीद की व्यवस्था की जाए। इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने उचित कदम उठाने का भरोसा दिया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे। सुबह लगभग…

11 घंटे ago

CCI ने ओपल बिडको पीटीई लिमिटेड द्वारा एसटीटी जीडीसी पीटीई लिमिटेड में शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ओपल बिडको प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एसटीटी जीडीसी प्राइवेट लिमिटेड में…

11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रि‍मंडल ने मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (MPMS) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 62,500 करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय…

13 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी दी – सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर उद्योगों को दीर्घकालिक नीतिगत समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण…

13 घंटे ago

कैबिनेट ने ओडिशा और झारखंड के चार जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 145 किलोमीटर की वृद्धि होगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज रेल मंत्रालय…

13 घंटे ago