केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कोच्चि से हज 2025 के लिए हज यात्रियों की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई। आरोहण स्थल या एम्बार्केशन पॉइंट पर हज यात्रियों को संबोधित करते हुए जॉर्ज कुरियन ने उन्हें निर्विघ्न, सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जॉर्ज कुरियन ने हजयात्रियों को आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार हजयात्रा के दौरान उनकी सुविधा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूतावास और सऊदी अधिकारियों के साथ तालमेल से चिकित्सा सहायता और लॉजिस्टिक्स सहायता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि हजयात्रा को परेशानी मुक्त बनाया जा सके।”
हजयात्रियों से बातचीत के दौरान जॉर्ज कुरियन ने हज यात्रा को और अधिक समावेशी और कुशल बनाने के लिए सरकार की ओर से जारी प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस वर्ष शुरु किए गए आवेदन प्रक्रिया का डिजिटलीकरण, चयन में पारदर्शिता बढ़ाना और एम्बार्केशन पॉइंट पर सुविधाओं में सुधार जैसे महत्वपूर्ण सुधारों ने हज प्रक्रिया को देश भर के नागरिकों के लिए और अधिक सुलभ बना दिया है।
रवाना हो रहे हजयात्रियों ने इन सुधारों के लिए केंद्र सरकार की व्यापक सराहना की। बेहतर बुनियादी ढांचे, डिजिटल नवाचारों और अन्य सुधारों के साथ उम्मीद है कि हज 2025, हजयात्रियों की इस पवित्र यात्रा में एक और उपलब्धि साबित होगा ।
राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा सम्पन्न हो…
हॉर्मुज जलमडरुमध्य को ब्लॉक करने की राष्ट्रपति ट्रम्प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…