भारत

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल ने भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में कुछ स्टार्टअप्स द्वारा विकसित नए उत्पादों को लॉन्च किया

केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बाघेल ने आज नई दिल्ली में भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में विभाग के मंडप का दौरा किया। उन्होंने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले स्टार्टअप्स की तकनीकी उपायों की सराहना की। उन्होंने कुछ स्टार्टअप्स द्वारा विकसित नए उत्पादों को भी लॉन्च किया।

वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 की शुरुआत वाले दिन एक सीईओ राउंडटेबल आयोजित किया गया, जिसमें विभाग ने भी हिस्सा लिया। इसकी सह-अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने की। इस महत्वपूर्ण सभा में खाद्य प्रसंस्करण एवं संबद्ध क्षेत्रों में अग्रणी भारतीय और वैश्विक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 100 से ज्यादा सीएक्सओ एक साथ आए।

अलका उपाध्याय, सचिव, पशुपालन और डेयरी विभाग ने 19 सितंबर 2024 को भारत मंडपम के हॉल नंबर 2 में पशुपालन और डेयरी विभाग के मंडप का उद्घाटन किया। पशुपालन और डेयरी विभाग ने 19 से 22 सितंबर 2024 को आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में हिस्सा लिया।

इस मंडप में विभाग ने पशुपालन और डेयरी क्षेत्र की मुख्य योजनाएं, कार्यक्रम, नई पहल और नवाचार प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया। मंडप में 25 स्टॉल लगाए गए जिनमें राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, स्टार्ट-अप्स और पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के स्टॉल भी शामिल थे। मंडप में मुख्य आकर्षण “सेल्फी पॉइंट”, स्टार्ट-अप और कंपनियों द्वारा विभिन्न अभिनव उत्पादों का लाइव प्रदर्शन था। प्रदर्शनी ने विभाग द्वारा तकनीकी विकास को बढ़ावा देने और क्षेत्र की उन्नति एवं विकास को सुविधाजनक बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

विभाग ने 20 सितंबर 2024 को भारत मंडपम के सम्मेलन कक्ष 15 में ‘पशुपालन क्षेत्र में उद्यमिता और युवा विकास’ नामक ज्ञान सत्र का आयोजन किया। वर्षा जोशी, अतिरिक्त सचिव (डीएएचडी) ने सत्र का संचालन किया। प्रतिष्ठित वक्ताओं में डॉ. राजेश शर्मा, समूह प्रमुख (एएन), एनडीडीबी (राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड), निर्मल चौधरी, संस्थापक, मिल्क स्टेशन, डॉ. अरिंदम मुखोपाध्याय, प्रबंधक (उत्पादन), हरिनघाटा मीट संयंत्र, पश्चिम बंगाल पशुधन विकास कॉर्पोरेशन लिमिटेड, राहुल गणपति, संस्थापक, अत्सुया टेक्नोलॉजीज और डॉ. लिपि साईरीवाल, उपायुक्त, एनएलएम डिवीजन, डीएएचडी शामिल थे। इस सत्र का उद्देश्य युवाओं को पशुधन क्षेत्र में शामिल करने के लिए नवाचार रणनीतियों का पता लगाना, उद्यमिता के अवसरों को आगे बढ़ाना और पशुपालन प्रबंधन में चुनौतियों का समाधान करना था।

Editor

Recent Posts

NIA ने कोलकाता में 79 देसी बम की बरामदगी के मामले की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की

एनआईए ने पश्चिम बंगाल में 79 देसी बमों की बरामदगी के मामले की जांच के…

1 घंटा ago

NSA अजीत डोभाल ने UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने कल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद…

3 घंटे ago

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहने का पूर्वानुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक…

3 घंटे ago

पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के अंतर्गत शिक्षा, प्रतिभा के आवागमन और अंतर-क्षेत्रीय अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर की पूर्व संध्या पर, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27-28 अप्रैल 2026 को सिक्किम का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27-28 अप्रैल 2026 को सिक्किम का दौरा करेंगे। वे 27 अप्रैल को…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की यात्रा पर रहेंगे, विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की यात्रा पर रहेंगे। 28 अप्रैल को…

16 घंटे ago