बिज़नेस

केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने भारत स्टील के आधिकारिक लोगो, ब्रोशर और वेबसाइट का अनावरण किया

केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में भारत स्टील के आधिकारिक लोगो, ब्रोशर और वेबसाइट का अनावरण किया। इस अवसर पर उनके साथ इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंड्रिक और इस्पात मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह शुभारंभ द्वितीयक इस्पात क्षेत्र के लिए आयोजित एक कार्यशाला के दौरान हुआ, जिसने संपूर्ण इस्पात मूल्य श्रृंखला में विकास, नवाचार और स्थायित्व को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाया। भारत स्टील, इस्पात मंत्रालय का इस्पात इको-सिस्टम पर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी है। 16-17 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम वैश्विक उद्योग जगत के दिग्गजों, नीति निर्माताओं, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और निवेशकों को भारत की क्षमताओं को दर्शाने, हरित और टिकाऊ इस्पात के निर्माण को बढ़ावा देने और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अवसरों की खोज करने के लिए एक साथ लाएगा।

इस आयोजन में विषयगत सत्र, क्षेत्रीय गोलमेज सम्मेलन, राज्य एवं राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईओ सम्मेलन, प्रौद्योगिकी प्रदर्शनियां, क्रेता-विक्रेता बैठकें और प्राथमिक एवं द्वितीयक इस्पात क्षेत्रों की व्यापक भागीदारी शामिल होगी। भारत और उसके बाहर सबसे बड़ी इस्पात प्रदर्शनी बनने के अपने दृष्टिकोण के साथ, भारत स्टील का लक्ष्य भारत को वैश्विक इस्पात उद्योग में नवाचार, सहयोग और निवेश का केंद्र बनाना है। भागीदारी आदि से संबंधित विवरण https://bharat.steel.gov.in पर उपलब्ध हैं।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

4 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

5 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

5 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

6 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

6 घंटे ago