केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 14-15 नवंबर 2025 को विशाखापत्तनम में आयोजित 30वें सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन के अवसर पर वेनेजुएला के पारिस्थितिकी खनन विकास मंत्री हेक्टर सिल्वा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
बैठक के दौरान, वेनेजुएला से आए प्रतिनिधिमंडल ने तेल क्षेत्र के अलावा भारत के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने में रुचि व्यक्त की, जिसमें महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग और भारतीय निवेश आकर्षित करना शामिल है।
पीयूष गोयल ने भारत-वेनेज़ुएला संयुक्त समिति तंत्र को पुनः सक्रिय करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसकी अंतिम बैठक एक दशक पहले हुई थी। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला में ओएनजीसी के जारी परिचालन खनन और अन्वेषण कार्य गहन सहयोग की संभावनाएं प्रदान करते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि वेनेजुएला दवा व्यापार को सुगम बनाने के लिए भारतीय फार्माकोपिया को स्वीकार करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने ऑटोमोबाइल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के अवसरों का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि भारत वेनेजुएला में निवेश की संभावनाओं की तलाश कर रहे व्यवसायों के साथ जुड़ेगा।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…