भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के माननीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने भारत मंडपम में 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में एमईआईटीवाई मंडप का उद्घाटन किया।
इस मंडप में तीन प्रमुख विषय क्षेत्रों – डिजिटल इंडिया, इंडियाएआई और माईगॅव – को एक साथ दर्शाया गया है। यह आगंतुकों को डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, सामाजिक भलाई के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सहभागी शासन के लिए भारत की परिकल्पना के एक व्यापक दृष्टिकोण से अवगत कराता है।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की तैयारी के तहत, मंडप में एक प्रमुख पहल इंडिया एआई ज़ोन बनाया गया है। यह सुरक्षित, विश्वसनीय और समावेशी एआई तंत्र के निर्माण के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। “कार्य से प्रभाव तक” भारत की यात्रा को दर्शाने के लिए डिज़ाइन किया गया यह ज़ोन, ज़िम्मेदार एआई के क्षेत्र में देश की प्रगति को प्रदर्शित करता है और आगंतुकों को शिखर सम्मेलन की एक आकर्षक झलक प्रदान करता है।
माननीय मंत्री ने इंडिया एआई मंडप के समर्पित अनुभव क्षेत्र का भी दौरा किया जिसमें इंडिया एआई मिशन के सात प्रमुख स्तंभों – एआई कोश, अनुप्रयोग, भावी कौशल, स्टार्टअप, कंप्यूट, आधारभूत मॉडल और सुरक्षित एवं विश्वसनीय एआई को प्रदर्शित किया गया है।
उन्होंने एआई कोश, वास्तविक दुनिया के एआई अनुप्रयोगों, भावी कौशल पहलों और मिशन के तहत बनाए जा रहे व्यापक तंत्र को प्रदर्शित करने वाली इंटरैक्टिव स्क्रीन का भी अवलोकन किया। माननीय मंत्री ने अपने उत्साह को साझा किया और मंडप के आगंतुकों और इंडिया एआई टीम के साथ गर्मजोशी से बातचीत की और उन्हें भारत की एआई यात्रा को गति देने के लिए प्रेरित किया।
मंडप में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो, पिच फेस्ट, ग्लोबल इम्पैक्ट चैलेंजेस और इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से संबंधित कई अन्य पहलों का प्रदर्शन किया गया:
आईआईटीएफ 2025 में एमईआईटीवाई का मंडप समावेशिता, नवाचार और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की भारत की यात्रा को दर्शाता है। आगंतुक आकर्षक प्रदर्शनियों का अवलोकन कर सकते हैं, वास्तविक दुनिया में उपयोग के क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और प्रत्यक्ष अनुभव कर सकते हैं कि भारत किस प्रकार एक नागरिक-प्रथम, भविष्य-उन्मुखी डिजिटल अर्थव्यवस्था को आकार दे रहा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में तीन समर्पित रासायनिक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कर्नाटक…
भारत और इज़राइल ने प्रस्तावित भारत-इज़राइल मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता का दूसरा…
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में आज मूसलाधार बारिश का रेड…
सर्वोच्च न्यायालय ने आज केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को नीट-यूजी पेपर लीक मामले…
भारत ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में कथित दमन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया…