बिज़नेस

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एफटीए पर ब्रिटेन के व्यापार और वाणिज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स से बातचीत की

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर बातचीत के क्रम में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कल लंदन में ब्रिटेन के व्यापार और वाणिज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स से मुलाकात की। श्री गोयल निवेश वार्ताओं और द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने के उद्देश्य से दो दिन के दौरे पर लंदन गए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए पर बातचीत फिर से शुरू हुई है और दोनों पक्ष समझौते को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले फरवरी महीने में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा था कि भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बातचीत फिर से शुरू कर दी है।

यह घोषणा केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके ब्रिटेन के समकक्ष जोनाथन रेनॉल्ड्स ने की थी जो उस समय दिल्ली में मौजूद थे। इसमें कहा गया था कि दोनों पक्ष एक संतुलित, पारस्परिक रूप से लाभकारी और दूरदर्शी समझौते की दिशा में बातचीत फिर से शुरू करने पर सहमत हुए हैं।

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ब्रिटेन की यात्रा पर गई थीं। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता वार्ता के साथ-साथ द्विपक्षीय निवेश संधि-बीआईटी के लिए भी समानांतर चर्चाएं हो रही हैं।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

6 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

17 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

17 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

19 घंटे ago