भारत का वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी वर्तमान वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सात दशमलव आठ प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। यह पाँच तिमाही में सबसे अधिक है। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में जीडीपी में सात दशमलव चार प्रतिशत रही थी, जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह छह दशमलव पांच प्रतिशत थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी पहली तिमाही के आंकडों के अनुसार नॉमिनल जीडीपी में आठ दशमलव आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई। केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इन अनुमानों का स्वागत करते हुए कहा है कि भारत सुधारों से प्रेरित वैश्विक विकास इंजन है। विश्व की सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था है और ये आंकडे शानदार हैं।
हमारी जो अर्थव्यवस्था है, 2014 में टू ट्रिलियन डॉलर की थी, 11वें स्थान पर थे विश्व भर में, हम फिर पांचवें स्थान पर पहुंचे, आज चौथे स्थान पर हैं और कुछ ही समय में हमारी जो अर्थव्यवस्था है जीडीपी विश्व भर में तीसरे स्थान पर आएगी।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत सुधारों से प्रेरित वैश्विक विकास केन्द्र है। भारत एक ऐसा उभरता हुआ देश है जिसकी इकोनामी जिसमें ऑपर्च्युनिटीज इतनी बड़ी मात्रा में बढ़ने वाली आगे आने वाले दिनों में, कि यूरोपीय यूनियन हो, एफटीआई का, साउदी अरेबियाई के साथ भी चर्चाएं चल रही हैं। हम तो चाहते हैं कि छह के छह खाड़ी के देश एफटीआई में एक साथ आ जाए। पूरी दुनिया आज आपके साथ व्यापार बढ़ाना चाहती है। यह भारत के आज निर्णायक नेतृत्व में है। यह जादू आप सबके समार्थ्य में, आपकी काबिलियत में, यह जादू आप सब की मेहनत और पसीने में है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा सम्पन्न हो…
हॉर्मुज जलमडरुमध्य को ब्लॉक करने की राष्ट्रपति ट्रम्प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…