केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ओटावा में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सकारात्मक और दूरदर्शी चर्चा हुई। साथ ही भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता- CEPA को जल्द पूरा करने पर सहमति जताई गई।
पीयूष गोयल ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के लिए विकास और समृद्धि के नए अवसर खोलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्नी की हालिया भारत यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों में नई गति देने वाला बताया।
पीयूष गोयल ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से भी मुलाकात कर व्यापार, निवेश और तकनीक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते की बातचीत को आगे बढ़ाने पर रचनात्मक द्विपक्षीय चर्चा की।
इसके अलावा उन्होंने कृषि मंत्री हीथ मैकडोनाल्ड से कृषि सहयोग, खाद्य सुरक्षा, कृषि-तकनीक और खाद्य प्रस्संकरण क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की।
तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से…
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…
निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…
भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…
आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…